दिव्या भारती एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनके तेजी से उभरते स्टारडम ने उनके को-स्टार्स और बाकी एक्टर्स को नाकों चने चबा दिए थे। लेकिन इसी स्टारडम की वजह से आमिर खान ने उनके साथ एक ऐसा धोखा किया जिसने दिव्या भारती को अंदर तक हिला कर रख दिया था... लेकिन दिव्या भारती ने भी आमिर से इसका बदला ले ही लिया और ऐसा लिया कि आज तक भी आमिर को वो टीस खलती होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
ये बात उन दिनों की है जब यश चोपड़ा फिल्म 'डर' बना रहे थे। यश चोपड़ा काफी मशहूर डायरेक्टर थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी एक्टर नहीं था जो उनके साथ काम ना करना चाहता हो। आमिर को भी जब यश चोपड़ा के साथ इस फिल्म में काम करने का मौका मिला तो वो फूले नहीं समाए। चूंकि आमिर हमेशा से ही अपनी फिल्मों और रोल को लेकर काफी सलेक्टिव रहे हैं इसलिए इस फिल्म के लिए भी उन्होंने यश चोपड़ा को अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
3 of 7
divya bharti
- फोटो : file photo
फिल्म की लीड हीरोइन दिव्या भारती थीं। दिव्या उस वक्त की सुपरस्टार थीं...हर कोई उनके साथ काम करना चाहता, लेकिन आमिर को ना जाने क्या दिक्कत थी। वो ना सिर्फ फिल्म के क्लाइमेक्स में बदलाव चाहते थे बल्कि ये भी चाहते थे कि दिव्या भारती को हटाकर फिल्म में जूही चावला को ले लिया जाए।
4 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
दरअसल दिव्या भारती के साथ आमिर का एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। लंदन में हुए एक लाइव शो के दौरान दिव्या भारती अपना एक डांस स्टेप भूल गईं। उस लाइव शो में आमिर खान उनके पार्टनर थे। आमिर ने दिव्या की गलती देखी और बाकी गानों से भी हाथ खींच लिए। आमिर ने दिव्या को छोड़ अपनी परफॉर्मेंस जूही चावला के साथ दी। इससे दिव्या भारती का दिल टूट गया और वो खूब रोईं। इसका जिक्र दिव्या भारती ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन
5 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
आमिर का दिल तो नहीं पसीजा लेकिन सलमान से ये देखा ना गया। सलमान दिव्या भारती की मदद के लिए आए। थके हुए होने और पैर में चोट लगे होने के बाद भी सलमान ने दिव्या भारती के साथ परफॉर्म किया। जब दिव्या भारती को 'डर' फिल्म ऑफर हुई और पता चला कि उनके हीरो आमिर हैं तो उन्होंने पिछली बातें भुलाकर फिल्म के लिए हांमी भर दी, लेकिन आमिर के तो मन में जैसे वही पुराना गुस्सा था..फिर क्या था उन्होंने दिव्या भारती के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया और अपनी जिद पर अड़ गए। आखिरकार थक-हारकर यश चोपड़ा को दिव्या भारती को फिल्म से हटाना पड़ा और तब जूही चावला को लिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
खैर, आमिर की ना-नुकुर और ज्यादा टैंटर्म दिखाने की वजह से उन्हें भी फिल्म से हटा दिया गया और शाहरुख खान को साइन किया गया। आमिर के इस धोखे से दिव्या भारती के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो आमिर को उस धोखे का सबक सिखाकर रहेंगी। उन्होंने इसका बदला लिया फिल्म 'दीवाना' में। इस फिल्म में पहले अरमान कोहली को साइन किया गया था। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी हो ही गई थी लेकिन किसी वजह से अरमान कोहली ये फिल्म नहीं कर पाए।
इसके बाद फिल्म में आमिर खान को लेने की बात चलने लगी और तभी दिव्या भारती ने अपना दांव खेला और वो शाहरुख खान को फिल्म में ले आईं। दिव्या भारती तो आमिर के उस धोखे को भूल चुकीं थीं लेकिन जब आमिर ने उन्हें 'डर' से निकलवा दिया तो उनके अंदर बदले भावना जाग उठी...और इस तरह दिव्या ने भी आमिर के उस धोखे का बदला ले लिया। लंदन कन्सर्ट के दौरान रवीना टंडन और जूही चावला के साथ दिव्या भारती।