फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये किससे हाथ मिला रहे हैं अमिताभ, जिसे लोग समझ बैठे अंडरवर्ल्ड का 'डॉन', अभिषेक ने बताई सच्चाई

Sat, 19 Sep 2020 11:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ और अशोक चव्हाण - फोटो : ट्विटर- वायरल तस्वीर
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता। कई बार वायरल हो रही तस्वीर या खबर की सच्चाई जाने बिना लोग साझा करने लगते हैं। ऐसा ही हुआ है अमिताभ बच्चन की तस्वीर के साथ। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक व्यक्ति से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहा शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
वायरल हो रही तस्वीर को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, “रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, पर मैं आपका गुलाम हूं। दाऊद इब्राहिम और अमिताभ बच्चन की पुरानी तस्वीर अब रिलीज हो गई है, तभी तो जया बच्चन बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर तिलमिला गई है! Shame on Amitabh Bachhan!”
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया है जिसमें वह उनके पिता अमिताभ बच्चन के साथ 'आतंकी दाऊद' की तस्वीर बताकर वायरल कर रहा है। अभिषेक ने लिखा, "भाईसाहब, यह फोटो मेरे पिताजी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक शंकरराव चव्हाण की है।" वहीं जिस शख्स को अभिषेक ने जवाब दिया था, उसने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया है।
 

4 of 5
कंगना रणौत, रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@ravikishann, ANI
दरअसल जया बच्चन ने जब से संसद में बिना नाम लिए कंगना रणौत और बीजेपी सांसद रवि किशन पर ड्रग्स मामले में बॉलीवुड को बदनाम करने का आरोप लगाया है तब से कई सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर बच्चन परिवार है। लोग सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन जिस शख्स के साथ हाथ मिला रहे हैं, वह दाऊद इब्राहिम नहीं बल्कि महाराष्ट्र के नेता अशोक शंकरराव चव्हाण हैं। फोटो काफी पुरानी और धुंधली है, जिस वजह से कई लोग अशोक चव्हाण को दाऊद बता कर गलत दावे के साथ फोटो वायरल कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें