फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच जुबानी जंग में रामगोपाल वर्मा की एंट्री, जानें किसके पक्ष में क्या कहा

Sat, 19 Sep 2020 11:11 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 7
रामगोपाल वर्मा, कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Twitter @RGVzoomin, instagram/kanganaranaut, instagram/urmilamatondkarofficial
कंगना रणौत आजकल बॉलीवुड के कई हस्तियों के साथ ट्विटर पर उलझने की वजह से या फिर अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के साथ भी ट्विटर पर उनकी तू-तू, मैं-मैं हुई है। बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा है और कई लोगों से उनकी बहस हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने ट्वीट कर यह भी कहा है कि ‘मैं भले ही बहुत लड़ाकू की तरह लग सकती हूं लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि मैंने कभी लड़ाई शुरू नहीं की। अगर कोई यह साबित कर दे तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी। मैं कभी लड़ाई शुरू नहीं करती लेकिन मैं हर लड़ाई खत्म जरूर करती हूं। भगवान कृष्ण ने कहा है कि अगर कोई आपको लड़ाई के ललकारे तो आपको इनकार नहीं करना चाहिए।‘
विज्ञापन

3 of 7
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut
उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन पर एक इंटरव्यू में कहा था कि पूरा देश ड्रग्स के खतरे से जूझ रहा है। कंगना को पता होना चाहिए कि उनका राज्य हिमाचल ड्रग्स का गढ़ है। वह शुरुआत वहां से क्यों नहीं करतीं? इसके बाद कंगना ने उर्मिला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक यूजर को जवाब में लिखा था कि तुम्हारा नारीवाद तब कहां था जब उर्मिला ने मुझे रुदाली और वेश्या कहा था? इसके अलावा उर्मिला एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती हैं, वह सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं।

4 of 7
कंगना रणौत, सनी लियोनी - फोटो : instagram: kanganaranaut/ sunnyleone
इसके बाद एक दूसरे ट्वीट में कंगना ने कहा था कि लिबरल ब्रिगेड ने एक बार एक जानेमाने लेखक की वर्चुअल लिंचिंग कर उन्हें शांत करवा दिया था क्योंकि उन्होंने कहा था कि सनी लियोनी को हमारी रोल मॉडल नहीं होना चाहिए। सनी लियोनी को इंडस्ट्री और पूरे भारत में एक कलाकार के तौर पर स्वीकार कर लिया जाता है और अचानक से पॉर्न स्टार से तुलना करने पर फेक फेमिनिस्ट्स उसे अपमानजनक बताने लगते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin
उर्मिला मातोंडकर राम गोपाल वर्मा की कई फिल्मों की हीरोइन रही हैं। रामगोपाल वर्मा ने एक टीवी चैनल को दिए कंगना के इंटरव्यू को शेयर करते हुए लिखा है, "मैं किसी के साथ गलत शब्दों के मामले में बराबरी नहीं करूंगा लेकिन मैं मानता हूं कि उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला, सत्या, कौन, भूत और एक हसीना थी जैसी फिल्मों में विविधतापूर्ण जटिल भूमिका निभाकर अपने वर्सेटाइल प्रतिभा को साबित किया है।"

विज्ञापन

6 of 7
कंगना रणौत - फोटो : PTI
उर्मिला के अलावा अनुराग कश्यप से भी ट्विटर पर कंगना की लगातार जुबानी जंग हो रही है। कंगना ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं। राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी रही हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ न ही कभी समझौता की हूं न हीं कभी करूंगी। जय हिंद।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने इसके जवाब में लिखा, "बस एक तू ही है बह - इकलौती मणिकर्णिका। तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफर है बस एलएसी का। जा शेरनी। जय हिंद।" इसके बाद भी दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं जारी है और दोनों एक दूसरे को ट्विटर पर ही जवाब दे रहे हैं। इससे पहले जया बच्चन के बयान पर भी कंगना ने उन्हें जवाब दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें