फिल्म निकम्मा की कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी कहती हैं, ‘फिल्म का नाम निकम्मा है। आमतौर पर जो लोग निकम्मे होते हैं वे कोई काम नहीं करते लेकिन शब्बीर ने हम लोगों से फिल्म में बहुत काम करवाया है। हालांकि जीवन में कभी मेरा निकम्मे लोगों से पाला तो नहीं पड़ा हैं, अगर कुछ ऐसे लोग जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर मिले भी तो उनको उसी हाल पर छोड़ दिया।’ दक्षिण बनाम बॉलीवुड के सवाल पर वह कहती हैं, ‘साउथ की फिल्मों का कॉन्टेंट बहुत अच्छा होता है। ‘निकम्मा’ भी उसी तरह की मनोरंजक फिल्म है।’ फिल्म के ट्रेलर में शिल्पा शेट्टी कभी सुपर वुमन तो कभी दुर्गा के अवतार में दिखी है। वह कहती हैं, ‘आम जीवन में हर औरत सुपर वूमन होती है।’