फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: न्यूयॉर्क में जन्मदिन सेलिब्रेट करते नजर आए विक्की कौशल, पोस्ट शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Tue, 17 May 2022 03:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। शादी के बाद अभिनेता का यह पहला जन्मदिन था, जिसे एक्टर ने अपनी पत्नी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। शादी के बाद अभिनेता का यह पहला जन्मदिन था, जिसे एक्टर ने अपनी पत्नी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ सेलिब्रेट किया। खास बात यह थी कि अभिनेता ने अपना यह खास दिन न्यूयॉर्क में मनाया। इस दौरान विक्की के साथ उनके पत्नी कटरीना और उनके कुछ करीबी लोग नजर आए। अपने इस खास दिन के जश्न की तस्वीरें एक्टर ने फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर इस खास दिन की झलक दिखाई।

विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। सामने आई इन तस्वीरों और वीडियोज में अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ केक काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वहां मौजूद उनके दोस्त और रिश्तेदार बर्थडे सॉग्न गा रहे हैं। सामने आई इस वीडियो में एक्ट्रेस सफेद रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, बर्थडे बॉय विक्की कौशल नीले रंग की टीशर्ट में काफी जंच रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, अपने पसंदीदा लोगों के साथ नए साल में प्रवेश किया। मेरा दिल अत्यंत हर्ष और कृतज्ञता से भर गया है। मुझे अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद। प्यार प्यार और बहुत सारा प्यार। विक्की कौशल के इस पोस्ट पर उनके फैंस और इंडस्ट्री से उनके दोस्त लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
 

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इससे पहले अभिनेत्री कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के जन्मदिन पर न्यूयॉर्क से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेहद खास अंदाज में अपने पति को इस खास दिन की बधाई दी थी। कटरीना में कैप्शन में लिखा था, 'न्यू यॉर्क वाला बर्थडे माय लव। तुम हर चीज को अच्छा बना देते हो।' वहीं, इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, 'शादीशुदा वाला बर्थडे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कटरीना और विक्की के पास कई प्रोजेक्ट हैं। अभिनेत्री इन दिनों विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। साथ ही एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल लक्ष्मण उटेकर की एक बेनाम फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें