किसी समय सेक्स से जुड़ी बातें केवल बेडरूम तक ही सीमित थीं। लेकिन, अब इस मुद्दे पर भी खुलकर बातें होनी लगी हैं, जिसका प्रभाव अब सिनेमा में भी दिखने लगा है। हाल ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' में सेक्स एजुकेशन जैसे मुद्दे को उठाया गया हैं। अब एकता कपूर की नई फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी सेक्स के मुद्दे पर खुलकर बात की गई है। लेकिन, एकता कपूर को अपनी शादी के मुद्दे पर बात करना कतई अच्छा नहीं लगता।