बीते साल फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दृश्यम 2’ से सीक्वल फिल्मों के कारोबार ने हिंदी सिनेमा में फिर से रफ्तार पकड़ी है। इस साल भी ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रचा है। एक सीक्वल फिल्म की कामयाबी इसी में मानी जाती है जब वह अपनी पिछली फिल्म से बेहतर कारोबार टिकट खिड़की पर कर सके। इस कसौटी पर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अभिनीत निर्देशक राज शांडिल्य की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ कितनी खरी उतरी है, आइए समझने की कोशिश करते हैं..