फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सकती है एनसीबी, विचार विमर्श कर रहे अधिकारी

Mon, 22 Nov 2021 02:56 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aryan Khan Drug Case
ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत के बाद भी मामला ठंडा पड़ता नजर नहीं आ रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को कहा कि एनसीबी के अधिकारी आर्यन खान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपील दायर करने पर विचार विमर्श कर रहे हैं। इसके लिए हाई कोर्ट के जमानत आदेश की जांच परख कर कानूनी राय ली जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जस्टिस एन डब्ल्यू संब्रे की एकल पीठ ने 28 अक्तूबर को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत स्वीकार कर ली थी। इसके बाद बीते शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत आदेश की विस्तृत कॉपी जारी की थी। इसमें स्पष्ट लिखा हुआ था कि अदालत को प्रथम दृष्टया आरोपियों के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने ड्रग्स से संबंधित कोई अपराध करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : ANI
अदालत ने यह भी कहा था कि आर्यन के फोन से जो व्हॉट्सएप चैट सामने आए हैं उनमें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है जिससे यह पता चले कि उन तीनों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कोई अपराध किया है या साजिश रची है।

4 of 5
aryan khan - फोटो : ani
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सभी आरोपियों के मामले पर एक साथ विचार किए जाने का तर्क दिया था। इसे खारिज करते हुए अदालत ने कहा था कि हमारे सामने ऑन रिकॉर्ड शायद ही कोई सबूत है जिससे यह समझ आए कि तीनों आरोपी समान इरादे के साथ एक गैरकानूनी काम करने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाब मलिक और समीर वानखेड़े - फोटो : पीटीआई
इसी आदेश के बाद नवाब मलिक ने कहा था कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर बम्बई उच्च न्यायालय के विस्तृत आदेश ने उनके इस दावे की पुष्टि कर दी कि आर्यन खान और अन्य के खिलाफ मादक पदार्थ का मामला फर्जी था। इसी के साथ मलिक ने अदालत के निष्कर्षों के बाद एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को निलंबित करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें