दिव्या दत्ता बॉलीवुfड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने पर्दे पर चुलबुले किरदार से लेकर सीरियस किरदार तक को बखूबी जिया। वो उन फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं जिन्होंने खूब तारीफ बटोरी। दिव्या दत्ता ने अपने करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दिए और साथ ही फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई पुरस्कार जीते। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी जब दिव्या दत्ता किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करती हैं या फिर अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले बहुत ज्यादा नर्वस हो जाती हैं। इस बात का खुलासा खुद दिव्या दत्ता ने किया।
अपनी फिल्मों को लेकर नर्वस हो जाती हैं दिव्या
दिव्या दत्ता ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘किसी भी कलाकार के लिए ये किसी भी पेपर के परिणाम वाली बात है, क्योंकि हमने किसी चीज पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। हमारे लिए, हमने जो भूमिका निभाई है, उसके लिए कई फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतना वाकई में मेरे अंदर उत्साह और नर्वसनेस पैदा करता है’। दिव्या दत्ता ने कहा मुझे नर्वस होने में गर्व होता है और इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है।