तापसी पन्नू और सृजित मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्रिकेट से लगाव की बात कही
फिल्म ‘शाबास मिठू’ का निर्देशन संभालने पर श्रीजीत कहते हैं, ‘क्रिकेट से लगाव होने व शोध में रुचि होने के चलते मिताली की कहानी हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का काम करती रही है। इस फिल्म के बारे में जब मैंने पहली बार सुना था, मैं तभी से इसे लेकर रोमांचित रहा। अब जबकि मैं इस फिल्म का हिस्सा बन गया हूं तो मैं इस शानदार कहानी को बड़े परदे के लिए शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं।’ श्रीजीत वॉयकॉम18 की जिस फिल्म एंथलॉजी ‘रे’ की दो कहानियों के निर्देशक हैं, वह नेटफ्लिक्स पर 25 जून को रिलीज हो रही हैं।