शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर पैरेंट्स अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे दीपिका और शोएब ने अब अपनी जिंदगी का एक और सपना पूरा कर लिया है। जी हां, 2 अक्टूबर 2023 को शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया, जिसकी शुरुआत शोएब और दीपिका के अपने बेटे रुहान से बात करते हुए हुई। इस दौरान, नन्हा रुहान अपने पैरेंट्स को देखने में बिजी था। इसके बाद, शोएब और दीपिका कक्कड़ को अपने परिवार के एक सदस्य का जन्मदिन मनाते देखा गया और रुहान ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रुहान अपनी चंचल आंखों से सबको हैरानी से देख रहा था। इसके बाद शोएब ने खुलासा किया कि उनका सपनों का घर आखिरकार तैयार है, बस कुछ ही चीजें बाकी हैं।