दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार (Dilip Kumar Last Rites) बुधवार शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। इस मुश्किल घड़ी में कई लोग सायरा को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।
भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
इन सबके बीच उनका सहारा बनकर सामने आए हैं अभिनेता शाहरुख खान, जिन्हें दिलीप कुमार अपने बेटे की तरह ही मानते थे। वहीं, दिलीप साहब के जाने के बाद शाहरुख, बेटे की जिम्मेदारी निभाते हुए उनके अंतिम दर्शन पर गम में डूबी सायरा बानो के पास जाकर बैठ गए। भावुक करने देने वाले इस लम्हे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए डालते हैं एक नजर ..