डायरेक्टर अनिल शर्मा, उदित नारायण और रवि दीवान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुक नर्मदा को हमेशा साथ ले जाते
हिंदी सिनेमा में काम करने वाला जो भी शख्स दिलीप कुमार के करीब रहा है, वह जानता है कि दिलीप कुमार खाने के बहुत शौकीन थे। रवि दीवान बताते हैं, ‘दिलीप कुमार के लिए उनकी एक सहायिका नर्मदा खाना बनाती थी। दिलीप कुमार शूटिंग पर जहां भी जाते, नर्मदा उनके साथ जाती। शूटिंग चाहे देश में हो रही हो या विदेश में। दिलीप कुमार उसी के हाथ का बना खाना दोनों समय खाते थे। मुझे भी कई बार दिलीप कुमार ने अपने साथ बिठाकर खाना खिलाया है। ये उनकी इंसानियत का कमाल है। हिंदी सिनेमा में कहने को कितने भी सुपरस्टार हुए हों, पर असली सुपरस्टार एक ही ही हुआ और वह हैं दिलीप कुमार!’