80 और 90 का दशक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण दौर रहा है। इस दशक में बॉलीवुड ने कई अभिनेत्रियों को पर्दे पर राज करते देखा। लेकिन अब ये अभिनेत्रियां बड़े पर्दे से दूर हैं। गुमनाम सितारे में आज हम बात करने जा रहे हैं, दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्टार रहीं माधवी की। माधवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी की भी कुछ फिल्मों में काम किया।
क्यों फिल्मी दुनिया को छोड़कर चली गईं माधवी?
धूप में निकला ना करो रूप की रानी...ये गाना तो आपने खूब सुना होगा। इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करने वाली हीरोइन थीं माधवी। 80 के दशक में माधवी काफी पॉपुलर थीं लेकिन एक समय के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।