फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: 'भीख में मांगती थी मेरी छोड़ी हुई फिल्में, आज...' तापसी पर कंगना का जवाबी हमला

Wed, 30 Jun 2021 02:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
तापसी पन्नू और कंगना रणौत के बीच अक्सर तनातनी रहती है। ट्विटर पर उनका प्यार कई बार नजर आ चुका है।  कंगना ने जहां एक बार तापसी को सस्ती कॉपी कहा था तो वहीं तापसी ने कंगना को डबल फिल्टर का इस्तेमाल करने को कहा था। बीते दिनों तो तापसी और कंगना में खूब जुबानी जंग छिड़ी थी हालांकि अब कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। हाल ही में कंगना को लेकर तापसी के बयान पर पंगा गर्ल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘तापसी प्रोड्यूसर्स को कॉल करके भीख मांगती थीं कि कंगना जी ने कुछ छोड़ा है तो मुझे दे दो प्लीज और आज इसकी औकात देखो। जो कभी गरीब प्रोड्यूसर की कंगना कहलाने में प्राउड फील करती थी, आद मुझे ही जरूरी नहीं है कह रही है। खैर तुम्हें अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, तापसी पन्नू से इंटरव्यू में पूछा गया कि कंगना ट्विटर से बैन हैं ऐसे में क्या आप उन्हें मिस करती हैं। तो इसके जवाब में तापसी ने कहा कि वो उन्हें बिल्कुल भी मिस नहीं करतीं। क्योंकि कंगना उनके जीवन में बिल्कुल प्रासंगिक नहीं है। हालांकि तापसी ने ये भी कहा कि कंगना एक एक्टर हैं और इस वजह से वो उनकी कलीग है। बस एक यही रिश्ता उन दोनों के बीच है। इसके अलावा कंगना उनके जीवन में कोई मायने नहीं रखतीं। 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी ने कहा, 'मैं उन्हें मिस नहीं करती हूं, न ही मैंने उन्हें मिस किया। वो मेरी जिंदगी में कोई मायने नहीं रखती हैं। वो एक एक्टर हैं, सहकर्मी के तौर पर मैं उनकी इज्ज़त करती हूं, लेकिन इससे ज्यादा वो मेरी लाइफ में कोई जगह नहीं रखती हैं। मेरे मन नें उनके लिए किसी भी तरह की भावना नहीं है न अच्छी और ना ही बुरी। मुझे लगता है प्यार और नफरत दोनों दिल से होते हैं।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
'अगर आप किसी से नफरत भी करते हैं तो वो आपके दिल से आता है। लेकिन उससे भी बुरी फीलिगं वो होती है जब आपको किसी के होने न होने से फर्क ही न पड़े। तो बस यही है, मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है’।  बता दें कुछ महीने  पहले  बंगाल चुनाव  के बाद कंगना का ट्विटर बैन कर दिया गया था। जिसके बाद  कंगना स्वदेशी ऐप कू पर एक्टिव हो गईं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram
हाल ही में साझा की गई तस्वीर में तापसी साड़ी के साथ जूते और काला चश्मा लगाए नजर आई थीं। इसपर रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और तापसी के लुक को कंगना की सस्ती कॉपी बताया है। साथ ही रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने तापसी को कंगना का 'क्रीपी फैन', बिना टैलंट वाली, जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती हैं और ना जाने क्या क्या कह डाला था। बाद में उन्होंने वह स्टेटस हटा दिया और थोड़ी देर बाद उसमें कुछ बदलाव कर के दोबारा साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें