फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव आनंद के प्यार में इस एक्ट्रेस ने कुंवारी रह बिताई पूरी जिंदगी, धर्म के चलते नहीं हो पाई थी शादी

Wed, 26 Sep 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
dev anand and suraiya
अपने जमाने में हर जवां दिलों की धड़कन देव आनंद का आज जन्मदिन है। देव आनंद ने भले ही करोड़ों दिलों पर राज किया हो लेकिन उनके प्यार का अंजाम उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया जिसकी वो चाहत रखते थे। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
देवानंद - फोटो : indianfilmsinfo
देव आनंद का जन्म पंजाब के शंकरगढ़ (अब पाकिस्तान में) में 26 सितंबर 1923 को हुआ था। उन्होंने लाहौर से अंग्रेजी में पढ़ाई की लेकिन उनका मन तो सिनेमा में बसता था। सिनेमा का ही जादू था कि वो मायानगरी मुंबई तक खिंचे चले आए।
विज्ञापन

3 of 9
dev anand and suraiya
देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की। इस फिल्म में वो हीरो बनकर परदे पर आए, हालांकि फिल्म चल नहीं पाई। इसके बाद साल 1948 में आई 'जिद्दी'। जिसने देव साहब को हिट बना दिया। इसी दौरान देव आनंद को एक अदाकारा से प्यार हुआ। वो भी देव साहब पर फिदा थीं। 

4 of 9
dev anand and suraiya
देव आनंद की जिंदगी में प्यार लेकर आईं सुरैया। सुरैया तब तक बड़ी स्टार बन चुकी थीं जबकि देव आनंद कामयाबी की शुरुआती सीढ़ियां चढ़ रहे थे। अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देव आनंद ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र भी किया है। देवानंद ने लिखा कि 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।' 
विज्ञापन

5 of 9
'एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता था जब हम एक दूसरे से बात ना करें। अगर आमने-सामने बात नहीं हो पा रही हो तब हम फोन पर घंटों बात करते रहते थे। जल्द ही मुझे समझ आ गया कि मुझे सुरैया से प्यार हो गया है लेकिन उनकी नानी इस प्रेम कहानी में सबसे बड़ी अड़चन थीं। सुरैया के घर में नानी की इजाजत के बगैर कुछ भी नहीं होता था। हमारी प्रेम कहानी की वो विलेन थीं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि सुरैया मुस्लिम थीं जबकि मैं हिंदू।'
विज्ञापन

6 of 9
dev anand
देव आनंद आगे लिखते हैं कि 'सुरैया को देखे बगैर मुझे चैन नहीं मिलता था। एक-एक पल काटना मेरे लिए मुश्किल होता था। सुरैया के परिवारवाले हमारे प्यार पर जितनी बंदिशें बढ़ा रहे थे हमारा प्यार बढ़ता ही जा रहा था। उनके घरवालों ने हमारे मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी।' 
विज्ञापन

7 of 9
देवानंद
'सुरैया बड़ी स्टार थीं हर वक्त वो लोगों से घिरी होती थीं। उनसे मिलने के लिए मुझे काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। एक दिन एक पानी की टंकी के पास हम मिले। उस वक्त सुरैया ने मुझसे गले लगकर कहा- आई लव यू। बस फिर क्या था मैंने सोच लिया कि सुरैया को प्रपोज कर बात आगे बढ़ाता हूं।'

8 of 9
देव आनंद
देव आनंद बताते हैं कि 'सुरैया के लिए मैंने सगाई की अंगूठी खरीदी। मैं अंगूठी लेकर सुरैया के पास पहुंचा लेकिन उन्हें पता नहीं क्या हुआ उन्होंने मेरी दी हुई अंगूठी समुद्र में फेंक दी। मैंने कभी नहीं पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। मैं वहां से चला आया। जैसा पहले भी होता आया है मजहब की दीवार के चलते ये प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।'
विज्ञापन

9 of 9
देव आनंद
इसके बाद देव आनंद और सुरैया ने साथ में कोई फिल्म नहीं की और ना ही फिर कभी मिले। सुरैया ने कभी शादी भी नहीं की। कहा जाता है सुरैया देव आनंद से प्यार की बात भूल नहीं पाई थीं और कुंवारी रहकर उन्होंने पूरी जिंदगी बिता दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें