फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एकता कपूर लेकर आई हैं एकदम बोल्ड XXX सीरीज, दिखाएंगी एकदम अलग अंदाज

Tue, 25 Sep 2018 06:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
छोटे परदे के सीरियल्स और बोल्ड वेब सीरीज की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली निर्माता एकता कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। एकता कपूर इस बार अपनी नई वेब सीरीज को लेकर खबरों में हैं। वह अपने डिजिटल दर्शकों के लिए बेहद मसालेदार और बोल्ड वेब सीरीज को लेकर आ रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एकता की यह वेब सीरीज पूरी तरह से अनसेंसर्ड है।

2 of 5
एकता कपूर जल्द ही अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चैनल ALTBalaji पर एक सीरीज लेकर आ रही है। उनकी इस वेब सीरीज का नाम XXX है। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही XXX का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। XXX सीरीज की प्रसारित होने से पहले ही काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में सभी किरदार बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

3 of 5
XXX के ट्रेलर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि एकता कपूर ने सेंसरशिप के सभी नियमों के विपरीत जाकर इस वेब सीरीज का निर्माण किया है। बात करें फिल्म में कलाकारों की तो इस में टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी और अभिनेत्री क्यारा दत्त के अलावा शांतनु माहेश्वरी, अंकित गेरा, अपर्णा शर्मा ,वंदना खट्टर सहित और भी कई स्टार मुख्य भूमिका में हैं। 

4 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वेब सीरीज XXX में 5 ऐसी कहानियों की दिखाया जाएगा, जो मसालेदार होने के साथ बोल्डनेस से भरपूर होगी। वहीं इस वेब सीरीज को लेकर टीवी कलाकार ऋत्विक धनजानी काफी उत्सुक है। उनका कहना है कि XXX सीरीज में जिस तरह का बोल्ड किरदार उनका है वैसा वह पहली बार कर रहे हैं। इसलिए वह इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। 
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि एकता कपूर की यह पहली हॉट और बोल्ड वेब सीरीज नहीं है। इससे पहले वह 'देव डीडी', 'रागनी एमएमएस' और 'गंदी बात' जैसी बोल्ड वेब सीरीज बना चुकीं है। इस तरह के फिल्में बनाने को लेकर एकता कपूर कई बार विवादों में भी आती रही हैं। बता दें कि वेब सीरीज XXX 27 सितंबर को एकता कपूर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ALTBalaji पर रिलीज होगी। 

 
Next
AU ऐप में पढ़ें