फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी लीलने वाले हादसे का असली सच आया सामने, 5 लोगों की हुई थी मौत

Sat, 20 Jul 2019 12:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ टीवी पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक 'मगलु जानकी' (Magalu Janaki) में मां के किरदार से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस शोभा की जान लेने वाले सड़क हादसे का असली सच सामने आ गया है। बता दें कि हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बुधवार को बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
डायरेक्टर सीथाराम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई जिससे यह हादसा हुआ। वहीं हादसे में एक्ट्रेस के अलावा चार और लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बारे में खुद मगालु जानाकी के डायरेक्टर ने जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर ने लिखा है, 'बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस शोभा जो मंगला का रोल निभा रही थीं वो हम सभी को छोड़कर चली गई हैं। मैं सकते में हूं। मैं अपनी सहानुभूति उनके परिवार के साथ रखता हूं।' 

विज्ञापन

3 of 5
धारावाहिक 'मगलु जानकी' का इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शोभा टीवी शो मगालु जानाकी में आनंद बेलागर की मां का किरदार निभाती थीं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते थे। Magalu Janaki के डायरेक्टर ने अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। रिगौरतलब है कि डायरेक्टर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कन्नड़ भाषा में ही ये पोस्ट लिखा है। इसके साथ उन्होंने शोभा की फोटो भी शेयर की है। 

4 of 5
शोभा और वो कार जिसका एक्सीडेंट हुआ - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हादसे में शोभा के अलावा चार लोगों की मौत हुई है। ये सभी कर्नाटक के चित्रादुर्गा से एक कार में जा रहे थे और कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। ये लोग बनाशंकरी मंदिर जा रहे थे जो बागलकोट जिले के बदामी तालुक में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवलेख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टेलीविजन इंडस्ट्री में महज 14 साल की उम्र में पहचान बनाने वाले बाल कलाकार शिवलेख सिंह (Shivlekh Singh) का भी बीते दिन सड़क हादसे में निधन हो गया था। शिवलेख माता पिता के साथ रायपुर जा रहे थे कि तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में शिवलेख की तुंरत मौत हो गई जबकि पेरेंट्स की हालत नाजुक बनी हुई है। शिवलेख के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें