फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोशूट: वो अभिनेत्रियां जो डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए हुईं बोल्ड, देखकर हैरान हुए फैंस

Sat, 04 Sep 2021 09:35 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
डब्बू रतनानी का बोल्ड फोटोशूट - फोटो : डब्बू रतनानी
बॉलीवुड में फोटोशूट की अपनी अहमियत है। किसी भी फिल्म के ऑडिशन्स के लिए सबसे पहले पोर्टफोलियो मांगा जाता है। इसके जरिए कलाकार स्क्रीन पर कैसा लगेगा, निर्माता-निर्देशक इसका अंदाजा लगाते हैं। इंडस्ट्री में वैसे तो एक से एक बड़े फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर्स हैं लेकिन इनमें एक नाम सबसे बड़ा है डब्बू रतनानी। डब्बू रतनानी ने इंडस्ट्री में तमाम बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों के फोटोशूट किए है। डब्बू रतनानी हर साल टॉप अभिनेत्रियों को लेकर अपने कैलेंडर के लिए फोटोशूट करते हैं। ये कैलेंडर अपनी हॉटनेस को लेकर हर साल खासी चर्चाओं में भी रहता है। फोटोशूट कराने वाली इन अभिनेत्रियों में ए ग्रेड के कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए आज जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है।
विज्ञापन

2 of 8
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी
इस लिस्ट में सबसे नया नाम कबीर सिंह की प्रीति यानि किराया आडवाणी का है। साल 2020 में उन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए काफी बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में उन्होंने पत्ती को अपने कपड़े के तौर पर इस्तेमाल किया था। इस फोटोशूट के बाद बी टाउन में उनको लेकर काफी चर्चाएं हुईं।
विज्ञापन

3 of 8
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी
इस साल सनी लियोनी डब्बू रतनानी के आने वाले कैलेंडर फोटोशूट का हिस्सा होंगी। वो इस फोटोशूट में टॉपलैस नजर आएंगी जिसमें उन्होंने खुद को एक बड़े हैट से ढका है। 

4 of 8
दीपिक पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिक पादुकोण
डब्बू रतनानी के फोटोशूट के लिए दीपिका पादुकोण जैसी टॉप एक्ट्रेस ने भी बोल्ड फोटो खिंचवाए हैं। डब्बू के कैलेंडर के लिए खीचें गए इस फोटो में दीपिका एक कुर्सी पर टॉपलैस बैठी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
परिणिति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणिति चोपड़ा
इस साल हुए डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में परिणिति चोपड़ा भी हिस्सा बनीं। कैलेंडर के लिए खींचे गए फोटो में परिणिति एक पीले रंग की वैगन में बेहद हॉट अंदाज में बैठी दिखाई दीं थी।
विज्ञापन

6 of 8
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
फिल्म मिमी के बाद सुर्खियों में रही कृति सेनन अब बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं। साल 2018 में डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए वो हॉट फोटो शूट करवा चुकी हैं। उस फोटोशूट में कृति सिर्फ एक हैट के जरिए खुद को ढकती हुई नजर आईं थीं। साथ ही उन्होंने अपने हाथ में ट्रेंडी ब्रेसलेट भी पहना हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
कियारा की तरह आलिया भट्ट भी डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं। 2017 में आलिया ने एक बिल्ली को गोद में लिए फोटोशूट कराया था, जो उस वक्त काफी चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन

8 of 8
दिशा पटानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी
वैसे तो दिशा अपने इंस्टाग्राम पर एक से एक हॉट और बोल्ड फोटो डालती हैं लेकिन डब्बू के लिए उन्होंने भी बोल्ड फोटोशूट करवाया है। 2017 में करवाए फोटो शूट में वो टॉपलैस नजर आ रही हैं। इस फोटो में वो गजब की खूबसूरत लगी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें