फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने किया था खुलासा, बोलीं- जानती थी कि वह मुझे धोखा दे रहा है

Sun, 28 Apr 2019 12:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir and Deepika
एक समय पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में आम हुआ करते थे। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था।इस बीच रणबीर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का वहीं द एंड हो गया। दीपिका पादुकोण को इस गम से उबरने में काफी समय लगा। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में पहली बार साथ में काम किया। इसके बाद दोनों ये जवानी है दीवानी और तमाशा में भी साथ में काम किया। ऐसा माना जाता है कि ये जवानी है दीवानी की शूटिंग के दौरान ही दोनों के प्यार का परवान चढ़ा।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
रणबीर कपूर और दीपिका का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बात से सबसे ज्यादा परेशान दीपिका हो गई थीं। वह खूब रोई थीं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त काफी गुस्से में थीं। हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में उस वक्त काफी कुछ लिखा जा रहा था। लेकिन आज हम वह सब पीछे छोड़ आए हैं। आज हम अपनी अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश भी हैं।'

4 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
दीपिका ने कहा था, 'मैंने एक दिन उसे रंगे हाथों पकड़ा। बस तभी मैंने सोच लिया था कि अब आगे बढ़ने का वक्त आ चुका है। मुझे लगता है कि किसी के भी साथ पर्सनल होने का मतलब फिजिकल होना नहीं, बल्कि इमोशनली जुड़ना है। लेकिन ये भी जरूरी नहीं है कि हर किसी की सोच ऐसी ही हो। लोग मुझे कहते थे कि वह मुझे धोखा दे रहा है, मैं भी जानती थी कि वह मेरे साथ धोखा कर रहा है। लेकिन मैं फिर भी उसी के साथ रही। उसने रिश्ते की भीख मांगी तो मैंने उसे दूसरा मौका दिया। फिर भी उसने मुझे धोखा दिया। ये उसकी आदत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone ranbir kapoor
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'दीपिका को मुझसे काफी नाराजगी थी वो काफी गुस्सा थीं। लेकिन एक बार मुझे वो कॉल तो करतीं। मुझे लगता है कि उस वक्त सही होता कि वो मुझे फोन करती, न कि पब्लिक इस तरह से बात करतीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें