फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

De De Pyaar De 2: दे दे प्यार दे के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

Wed, 13 Mar 2024 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन इन दिनों शैतान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के बाद वे मैदान में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अजय की एक नई फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की लास्ट हिट याद है?, पढ़िए सात साल पहले की उस कहानी से पहले की नौ और कहानियां
विज्ञापन

2 of 5
दे दे प्यार दे - फोटो : सोशल मीडिया
अजय अपनी हिट फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह के साथ फिर से काम करने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। ताजा अपडेट के अनुसार यह फिल्म अगले साल एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
दे दे प्यार दे - फोटो : सोशल मीडिया
लव फिल्म्स और टी सीरीज के अधिकारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “दे दे प्यार दे 2 एक मई 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं, इसे तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट को छुट्टियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि फिल्म को गर्मी की छुट्टियों का भी फायदा मिल सकता है।

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि अजय रेड 2 और सिंघम अगेन की शूटिंग खत्म होने के बाद  दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग जून 2024 में शुरू होगी। दे दे प्यार दे में तब्बू भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 103.64 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय की फिल्म शैतान इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन के बाद यह फिल्म वीकडेज पर फेल साबित हुई है। फिल्म को हिट का तमगा हासिल करने के लिए कम से 130 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।
Raat Jawaan Hai: 'रात जवान है' में अंजलि और प्रिया संग स्क्रीन साझा करते दिखेंगे बरुण सोबती, शूटिंग हुई शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें