करण जौहर ने अपने इस खास शागिर्द को फिल्ममेकिंग की ए बी सी डी फिल्म 'माय नेम इज खान' के दिनों में सिखाई और इसका पूरा पाठ 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' में पढ़ा दिया।
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अभिनय क्षमता को लेकर कितने भी मीम्स या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हों, लेकिन सच यही है कि फीमेल फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कियारा आडवाणी से शादी के बाद भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। करण जौहर ने अपने इस खास शागिर्द को फिल्ममेकिंग की ए बी सी डी फिल्म 'माय नेम इज खान' के दिनों में सिखाई और इसका पूरा पाठ 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' में पढ़ा दिया। फिल्म हिट रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ लॉन्च हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर जब भी बड़े परदे पर लड़खड़ाया है, करण जौहर हमेशा असली ‘गॉडफादर’ की तरह उन्हें मौजूद मिले। फिल्म 'योद्धा' करण जौहर ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर बनाई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए पढ़ते हैं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले 10 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड...
2 of 11
मिशन मजनू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : मिशन मजनू (20 जनवरी 2023)
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म 'मिशन मजनू' सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। शांतनु बागची के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई लेकिन पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की इस कहानी में सिद्धार्थ मल्होत्रा दर्शकों को बिल्कुल प्रभावित नहीं कर सके। उनके हर सीन में एक जैसे दिखने वाले भाव यहां भी कायम रहे और ओटीटी प्लेटफार्म नेटफिल्क्स पर रिलीज हुई हिंदी फिल्मों मे ये साल की कमजोर फिल्म मानी गई।
3 of 11
थैंक गॉड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : थैंक गॉड ( 25 अक्टूबर 2022 )
निर्देशक इंद्र कुमार का बतौर निर्देशक करियर पटरी से उतार देने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक ऐसे रियल इस्टेट कारोबारी अयान की भूमिका निभाई थी जो एक स्वार्थी और मतलबी किस्म का इंसान है। फिल्म में अजय देवगन ने चित्रगुप्त की भूमिका निभाई। कॉमेडी फिल्म के तौर पर बनी ये फिल्म सिद्धार्थ की आखिरी थियेटर रिलीज रही है और इसकी ट्रेजेडी ये रही कि 98 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 34.89 करोड़ रुपये रहा।
4 of 11
शेरशाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : शेरशाह (12 अगस्त 2021)
विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कियारा आडवाणी की मौजूदगी ने इस फिल्म को ओटीटी प्राइम वीडियो पर व्यूज भरपूर दिलाए और महिला दर्शकों को ये फिल्म खासतौर से पसंद भी आई। लेकिन इस फिल्म की कामयाबी कितनी बड़ी रही, इसका अंदाजा इसके बाद घोषित हुई सिद्धार्थ की नई फिल्मों से ही लग जाता है।
5 of 11
मरजावां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : मरजावां (15 नवंबर 2019)
मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मरजावां' मे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख फिल्म ‘एक विलेन’ के बाद फिर साथ नजर आए । इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्थानीय माफिया के वफादार रघु की भूमिका निभाई थी तो वही फिल्म में रितेश देशमुख बौने के किरदार में नजर आए थे। फिल्म हिट तो नहीं रही लेकिन 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 47.78 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से और काफी मोटी रकम सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स से पीटे।
विज्ञापन
6 of 11
जबरिया जोड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : जबरिया जोड़ी (9 अगस्त 2019)
फिल्म 'जबरिया जोड़ी' बिहार के पकड़ुआ विवाह पर आधारित फिल्म थी। प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभय सिंह की भूमिका निभाई थी जो अपने पिता हुकूमदेव के कहने पर लोगों की जबरिया शादी करवाता है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी कोने से पटना के अभय सिंह नहीं लगे और ना ही फिल्म में परिणिती चोपड़ा ही अपनी भूमिका से दर्शकों को प्रभवित कर सकी। बजट 21 करोड़ रुपये के बजट मे बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.33 करोड़ रुपये रहा है।
7 of 11
अय्यारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : अय्यारी (16 फरवरी 2018)
निर्देशक नीरज पांडे की रफ्तार से भागती डायरेक्शन एक्सप्रेस में फिल्म 'अय्यारी' ने ऐसा अडंगा डाला कि उनकी बतौर निर्देशक बड़े परदे पर धमाकेदार वापसी का इंतजार अब तक हो रहा है। फिल्म में कर्नल अजय सिंह की भूमिका मनोज बाजपेयी और मेजर जय बक्शी की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी। 'ए वेडनेसडे' और 'स्पेशल 26' जैसी कमाल फिल्मों का निर्देशन कर चुके नीरज पांडे का सिद्धार्थ पर लगा दांव ठीक नहीं बैठा और 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 18.22 करोड़ रुपये रहा।
8 of 11
इत्तेफाक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : इत्तेफाक (3 नवंबर 2017)
फिल्म 'इत्तेफाक' की कहानी ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय लेखक विक्रम सेठी की है जो मुंबई में अपने नए उपन्यास को लांच करने आता है। उसकी पत्नी की होटल में मौत हो जाती है। पुलिस को शक है कि विक्रम सेठी ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। साल 1969 में रिलीज फिल्म 'इत्तेफाक' की इस आधिकारिक रीमेक का निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया। विक्रम सेठी की इंटेन्स भूमिका में सिद्धार्थ फिर एक बार फ्लॉप रहे।
9 of 11
ए जेंटलमैन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : ए जेंटलमैन ( 25 अगस्त 2017)
फिल्म 'ए जेंटलमैन' वो एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसके फ्लॉप हे बाद से इसके निर्देशक राज और डीके आज तक बड़े परदे पर दोबारा कदम नहीं रख पाए हैं। ओटीटी सीरीज में ही खुद को सुरक्षित मान चुके निर्देशकों की इस जोड़ी ने फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में सिद्धार्थ से डबल रोल कराया था। फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हुई और जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार जैसे सितारे भी 70 करोड़ में बनी इस फिल्म को बस 38.30 करोड़ रुपये की कमाई तक ही ला पाए।
10 of 11
बार बार देखो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म : बार बार देखो (9 सितंबर 2016)
फिल्म 'बार बार देखो' की कहानी दिल्ली के रहने वाले मैथ के प्रोफेसर जय वर्मा की है जो अपनी बचपन की दोस्त रिया कपूर के साथ रिलेशनशीप में हैं और दोनों की शादी होने वाली है। लेकिन कहानी में एक नया मोड़ आता है जब जय वर्मा शादी के समय ही विदेश से नौकरी का ऑफर मिलता है। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रोफेसर जय वर्मा और कैटरीना कैफ ने रिया कपूर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर और फरहान अख्तर ने किया था। इस फिल्म गीत 'काला चश्मा' खूब हिट हुआ था बावजूद इसके फिल्म सफल नहीं रही, 53 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.24 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म: कपूर एंड संस की कहानी इस बात को दर्शाती है कि गलतियां सभी से होती हैं। परिवार के बीच तनाव भी होता है,ले किन यही एक ऐसी जगह है जहां सबको आसानी से माफ भी कर दिया जाता है। फिल्म की कहानी दादा, पिता और दो बेटों राहुल और अर्जुन की है। इस फिल्म में अर्जुन की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था। 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120 करोड़ के आस पास का रहा और बड़े परदे पर रिलीज फिल्मों में यही फिल्म सिद्धार्थ की आखिरी हिट फिल्म रही है।