सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय की फिल्म ‘शेरशाह’ में काफी प्रशंसा हुई हालांकि फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। विश्व स्तर पर भी युद्ध आधारित फिल्मों की तरफ दर्शकों की दिलचस्पी कम होती दिख रही है और हाल ही में एक शोध में भी पाया गया कि बीते कुछ साल से दर्शक युद्ध पर आधारित फिल्मों व वेब सीरीज की तरफ कम आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन, फिल्म ‘शेरशाह’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करना धर्मा प्रोडक्शंस के लिए फायदे का सौदा रहा। इस विषय पर फिल्म की सबसे पहले चर्चा विद्युत जामवाल के साथ जंगली पिक्चर्स में शुरू हुई थी।