फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: ‘गहराइयां’ को लेकर दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं सहमत नहीं थी...

Sun, 20 Feb 2022 09:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह अपनी फिल्म 'गहराइयां' में अपने किरदार के विचारों से सहमत नहीं थीं। 
विज्ञापन
1 of 5
गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसे कुछ खास पसंद नहीं किया गया। इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही अलग है। फिल्म में दीपिका अलीशा का किरदार निभाती हैं, जो अपनी ही बहन (अनन्या) के मंगेतर यानी सिद्धांत के साथ रिलेशन में आती हैं। फिल्म में दोनों के खूब सारे इंटीमेट सीन्स को परोसा गया है, जिसकी झलक ट्रेलर में ही दिखा दी गई थी।
 
इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अब दीपिका पादुकोण ने ‘एनडीटीवी’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। दीपिका पादुकोण ने बताया है फिल्म की कहानी में अपने किरदार से वह सहमत नहीं थीं क्योंकि उन्हें अपने किरदार के विचार ही पसंद नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने अपने इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में अलीशा को अपनी कजिन के मंगेतर के साथ दिखाया जाता है। फिल्म में वह खुद अलीशा के कई विचारों से सहमत नहीं थीं, लेकिन इसके बाद भी वह अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से करना चाहती थीं। वह अपने किरदार के साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं करना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में दीपिका ने ये भी माना है कि उनका किरदार कई लोगों को पसंद नहीं आया होगा। दीपिका ने कहा कि अलीशा का किरदार ऐसा है, जिससे कई लोग सहमत नहीं होंगे। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद अलीशा के किरदार में कमियां भी निकाली होंगी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अलीशा जैसे कैरेक्टर होते नहीं हैं।

4 of 5
फिल्म 'गहराइयां' का गाना डूबे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘गहराइयां’ की बात करें तो, इसमें दीपिका ने अलीशा का किरदार निभाया है तो अनन्या पांडे ने उनकी कजिन टिया की भूमिका निभाई है। अलीशा अपनी ही कजिन टिया के मंगेतर (सिद्धांत) को पसंद करने लगती थीं। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में डूब जाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है वैसै-वैसे दोनों के बारे में फिल्म में कई खुलासे होते हैं। फिल्म की कहानी इन तीनों के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट पर बात करें तो अभिनेत्री के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। वह एक के बाद एक फिल्में करती दिखाई देंगी। उनके पास 'पठान', 'फाइटर' और 'प्रोजेक्ट के' जैसी कई फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें