फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना के खिलाफ शिकायत और गलत हिंदी लिखने पर अमिताभ हुए ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 22 Nov 2021 07:46 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बेबाकी और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को एक सिख संगठन ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना के खिलाफ शिकायत सौंपी थी।
 
Kangana Ranaut: अपमानजनक टिप्पणी से सिख समुदाय आहत, कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए की शिकायत

 

 
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 79 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। अमिताभ फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपने पोस्ट शेयर करते रहते हैं। रविवार देर रात अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया के लिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कविता लिखी थी, लेकिन उनकी कविता पढ़कर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल अपने ट्वीट में अमिताभ ने जो कविता लिखी थी उसमें कई जगह वर्तनी की गलतियां थीं। खैर ऐसा पहली बार नहीं है, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर गलत हिंदी ही लिखते हैं, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
 
Troll: टीम इंडिया के लिए देर रात अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- इतने बड़े लेखक के पुत्र और हिंदी लिखनी नहीं आती




 
विज्ञापन

3 of 10
फूल और कांटे में अजय देवगन की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने इंडस्ट्री में 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे अजय के अबतक के करियर में उतार चढ़ाव तो जरूर आए, लेकिन शुरुआती दिनों से ही उनका क्रेज इतना जबरदस्त है कि अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' में दो मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर अजय ने केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सीधे फैंस के दिलों में एंट्री मारी थी। 30 वर्ष पूरे होने पर अजय कहते हैं कि इतने लंबे समय में मैंने कई तरह के अनुभव किए, उतार-चढ़ाव देखे और अब अगले 30 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।
 
फिल्मों में 30 साल: ब्लॉकबस्टर हुई थी अजय देवगन की पहली फिल्म, बेटे को हीरो बनाने के लिए वीरू देवगन ने किए थे खूब जतन


 

4 of 10
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई हैं, जो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि आमिर खान भी तीसरी शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों आमिर खान ने अचानक अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया था। उस दौरान दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि अब हम दोनों पति पत्नी नहीं हैं बल्कि हम को-पैरेंट्स और एक-दूसरे के परिवार के तौर पर होंगे। आमिर खान और किरण राव के इस स्टेटमेंट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था।
 
गपशप: तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार आमिर खान! को-स्टार संग रिश्ते की हो रही है चर्चा


 
विज्ञापन

5 of 10
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कई महीनों से उनका और सलमान खान का विवाद जगजाहिर है। अब सलमान ने केआरके के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस तब दर्ज करवाया जब उनकी फिल्म राधे आई थी। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे हमेशा याद करते हैं।
 
Krk Vs Salman: केआरके के खिलाफ सलमान खान ने दर्ज करवाया नया केस, कमाल खान ने कहा- वो मुझे इतना प्यार करते हैं कि...



 
विज्ञापन

6 of 10
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता-राजनेता कमल हासन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में यूएस ट्रिप से लौटे अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। बता दें, कमल हासन वैक्सीन भी लगवा चुके हैं।  कमल हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा- यूएस ट्रिप से लौटने के बाद हल्की खांसी हुई। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं अस्पताल में आइसोलेट हूं। इस बात को समझें कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सभी सुरक्षित रहें।तीनों कृषि कानूनों की वापसी का स्वागत करते हुए कमल हासन ने कहा था कि किसानों ने अहिंसक संघर्ष के जरिए जीत हासिल की है। कमल हासन ने ट्विटर पर यह भी बताया कि कैसे उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने इन कानूनों का कड़ा विरोध किया और कहा था कि वे पल जब उनकी पार्टी के नेता विरोध करने वाले किसानों में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, वे वास्तव में ऐतिहासिक था और उन्हें आंदोलन से जुड़े होने पर गर्व है।
 
Covid-19: यूएस से लौटे कमल हासन को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए क्वारंटीन



 
विज्ञापन

7 of 10
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो और उनके पति कॉरी ट्रान अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। फ्रीडा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम दोनों ने मिलकर रूमी-रे रखा है। अभिनेत्री ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस दौरान फ्रीडा ने अपने राजकुमार की झलक भी दिखाई है। दरअसल, फ्रीडा ने सोमवार को अपने पति कॉरी ट्रान के जन्मदिन के मौके पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान फ्रीडा अपने बेटे पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा स्टिकर से छिपाया हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर फ्रीडा पिंटो के पति कॉरी ट्रान और उनके बेटे की है। इस दौरान कॉरी ट्रान अपने बेटे के साथ प्यार से सो रहे हैं। इन तस्वीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
 
खुशखबरी: 'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम फ्रीडा पिंटो बनीं मां, तस्वीरें शेयर कर दिखाई बेटे की झलक

 

 

8 of 10
माधवी गोगटे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखभरी खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमां’ में रूपाली गागुंली की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। माधवी का रविवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और इसी वजह से उन्हें मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया। माधवी 58 साल की थीं और वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री के निधन के बाद सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।
 
दुखद: ‘अनुपमां’ फेम माधवी गोगटे का कोरोना से निधन, रूपाली गांगुली ने तस्वीरें साझा कर जताया दुख


 

9 of 10
अबु धाबी में अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
आशिकी-2 के गाने 'तुम ही हो' से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिलता है। उनके गानों और उनका अपना ही एक फैनबेस है। कोरोना संकट के बाद पिछले सप्ताह पहली बार विदेशी धरती पर अरिजीत के कंसर्ट का आयोजन किया गया। अबु धाबी में उनके गानों की धुन पर थिरकते हुए युवाओं ने जमकर प्यार लुटाया। लेकिन कंसर्ट के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कर दीं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पाकिस्तानी गानों और गायकों की प्रशंसा करते हुए अरिजीत ने कई सवाल उठाए। उन्होंने भारत में पाकिस्तानी गानों पर लगे प्रतिबंध पर गहरी चिंता जताई।
 
Controversy: अरिजीत सिंह ने भारत में पाकिस्तानी गानों पर लगे प्रतिबंध पर उठाए सवाल, बोले- आतिफ असलम मेरे फेवरेट हैं



 
विज्ञापन

10 of 10
अर्शी खान - फोटो : Instagram
बिग बॉस फेम टीवी कलाकार अर्शी खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कार हादसे में अर्शी बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि अर्शी खान इन दिनों मशहूर पहलवान द ग्रेट खली से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही हैं। वो अपनी ट्रेनिंग के वीडियो लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, पिछले दिनों अर्शी खान ने खली के साथ डांस करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। अर्शी बराबर ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। बीते दिनों नागरिकता के लिए ट्रोल किए जाने पर उन्होंने तगड़ा जवाब दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि मैं भारतीय हूं और मेरे पास भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सभी पहचान पत्र भी हैं। 
 
Accident: सड़क दु्र्घटना में बिग बॉस फेम अर्शी खान बुरी तरह घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती

 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें