फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर की नाराजगी देख कॉमेडियन ने मांगी माफी, शो में अपना मजाक बनता देख दुखी हुए फिल्ममेकर

Mon, 06 May 2024 01:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केतन सिंह ने सोनी टीवी के शो 'मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे' में करण जौहर की मिमिक्री की है। इसके बाद करण ने बिना किसी चैनल या कॉमेडियन का नाम लिए उनपर निशाना साधा है। केतन ने करण का गुस्सा देखते हुए उनसे माफी मांगी है। 
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, केतन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया। करण ने अपने पोस्ट में बिना नाम लिए एक कॉमेडियन की मिमिक्री को खराब बताया है। कॉमेडियन को उनकी नकल करते देख वह परेशान हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा की। यूजर्स का कहना है कि वह केतन सिंह के बारे में बात कर रहे हैं। अब इसे लेकर कॉमेडियन ने सफाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
केतन सिंह ने सोनी टीवी के शो 'मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे' में करण जौहर की मिमिक्री की है। इसके बाद करण ने बिना किसी चैनल या कॉमेडियन का नाम लिए उनपर निशाना साधा है। केतन ने करण का गुस्सा देखते हुए उनसे माफी मांगी है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान कहा कि उनका इरादा करण को ठेस पहुंचाना नहीं था। कॉमेडियन ने कहा, 'मैं करण जौहर से माफी मांगना चाहूंगा। क्योंकि मैं कॉफी शो में करण जौहर को बहुत देखता हूं। मैं उनके काम का फैन हूं।' 

Sunny Deol: इस हरकत के कारण आज भी होती है सनी की चप्पलों से पिटाई? बोले- उन्होंने मुझे सीधा कर दिया
विज्ञापन

3 of 5
केतन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पांच से छह बार देखी है। मैं उनके काम और उनके शो का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था। अगर मैंने कुछ ज्यादा कर दिया हो, तो मैं उनसे माफी मांगना चाहूंगा।' 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन ने आगे मामले में सफाई देते हुए कहा, 'करण ने पूरा एपिसोड नहीं देखा, बल्कि सिर्फ प्रोमो देखा है। मैं एपिसोड देखने के बाद लोगों और करण सर की प्रतिक्रिया देखना चाहूंगा। मैं उनका अपमान नहीं करना चाहता। कई कलाकार करण सर की नकल नहीं करते। मैं इसे कुछ साल पहले द कपिल शर्मा शो में करता था। मैंने इसे पहली बार मैडनेस मचाएंगे पर किया। फिलहाल, माफी के अलावा मैं किसी और चीज के बारे में नहीं सोच रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं अपनी मां के साथ बैठकर टेलीविजन देख रहा था और मैंने एक प्रतिष्ठित चैनल पर एक रियलिटी कॉमेडी शो का प्रोमो देखा। एक कॉमिक बेहद खराब तरीके से मेरी नकल कर रहा था। मैं ट्रोल्स और अंजान लोगों से यही उम्मीद करता हूं, लेकिन जब आपकी अपनी इंडस्ट्री किसी ऐसे व्यक्ति का अनादर कर सकती है, जो 25 वर्षों से अधिक समय से बिजनेस कर रहा है। यह इस समय के बारे में बहुत कुछ बताता है, जिसमें हम रह रहे हैं। इससे मुझे गुस्सा भी नहीं आता, बस दुख होता है।' 



The Family Man 3: फैंस के लिए खुशखबरी! द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू, नहीं थम रहा फैंस का उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें