फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी नहीं चला 'सर्कस' का जादू, फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Sat, 24 Dec 2022 09:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सर्कस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का लोगों को लंबे अर्से से इंतजार था। हालांकि रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितनी कमाई कर ली है।
Rozlyn Khan: सविता भाभी फेम रोजलिन ने बाल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें, फैंस को दी क्रिसमस की बधाई
विज्ञापन

2 of 4
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रोहित दर्शकों की पसंद को समझते हैं और हमेशा मास एंटरटेनर फिल्म बनाने पर फोकस करते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों को लोग काफी उत्साह के साथ  देखते हैं, लेकिन इस बार रोहित शेट्टी यह करिश्मा दोहराते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'सर्कस' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम कलेक्शन किया था। फिल्म ओपनिंग डे पर महज 6.75 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी थी। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। 
Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

3 of 4
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को भी फिल्म ने 6.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 13.50 करोड़ हो गया है। रणवीर सिंह जैसे स्टार और रोहित शेट्टी जैसे बड़े डायरेक्टर की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की इतनी कम कमाई वाकई हैरान कर देने वाली है। बता दें कि रणवीर सिंह के सितारे कुछ दिनों से गर्दिश में चल रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद से रिलीज हुई उनकी फिल्म 83 से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। 
Tunisha Suicide: तुनिशा से पहले मौत को गले लगा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, एक ने तो हाल ही में की थी आत्महत्या
विज्ञापन

4 of 4
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई उनकी दूसरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणवीर जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है। वहीं, इसका निर्देशन करण जौहर ने किया है।
Tunisha Suicide: वायरल हुआ तुनिशा का मेकअप कराते हुए छह घंटे पुराना फोटो, इस हालत में नजर आई थीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें