फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 24 Dec 2022 08:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Kamal Haasan-Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 11
कमल हासन, राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके इस यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटीज दिख चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का भी नाम जुड़ गया है। राहुल की यह यात्रा 108 दिनों बाद शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली पहुंची जहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कमल हासन भी शामिल हुए। बता दें कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक राहुल गांधी इस यात्रा में 3000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।
Kamal Haasan: राहुल गांधी को मिला साउथ सुपरस्टार कमल हासन का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

विज्ञापन

3 of 11
Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी सब टीवी के सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tunisha Sharma: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, टीवी सीरियल के सेट पर ही लगा ली फांसी

4 of 11
आर्यन खान - फोटो : insta
शाहरुख खान का बेटे आर्यन खान भी अन्य स्टार किड्स की तरह लाइम लाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान आर्यन खान ने भले ही कैमरे के लिए पोज नहीं दिया और जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट से बाहर निकल गए लेकिन उनके अभिवादन करने के स्टाइल ने फैंस को उनके पिता शाहरुख खान की याद जरूर दिला दी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aryan Khan: एयरपोर्ट पर आर्यन खान के सलाम का स्टाइल देख यूजर्स बोले, 'किंग खान...'
विज्ञापन

5 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज के जरिए इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। उनके फोटोज हमेशा अलग होते हैं, जो फैंस को आकर्षित करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वह ज्यादा रिवीलिंग आउटफिट्स पहनती हैं। इस कड़ी में दिशा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दिशा क्लीवेज-बैरिंग कॉर्सेट टॉप और कार्गो पैंट में दिखीं। लोगों को उनका आउटफिट समझ नहीं आया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल कर दिया गया।
Disha Patani: बोल्ड पहनावे के कारण फिर ट्रोल्स के निशाने पर दिशा पाटनी, लोगों ने बताया दूसरी उर्फी

विज्ञापन

6 of 11
Rajeeta Kochhar - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। 70 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस ने मुंबई में आखिरी सांस ली। बता दें कि रजिता कोचर ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में शानदार रोल अदा किए। इनमें 'तंत्र', 'कवच- काली शक्तियों से', 'कहानी घर घर की' शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किडनी फेलियर के कारण एक्ट्रेस का निधन हुआ है। 
Rajeeta Kochhar Passed Away: नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर, मुंबई में ली आखिरी सांस

विज्ञापन

7 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग असम के तेजपुर में हो रही है। वहीं, क्रिसमस के मद्देनजर फाइटर फिल्म के मेकर्स ने भी ऋतिक रोशन के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने असम एयरबेस के अधिकारियों को जिम का सामान तोहफे के रूप में दिया। 
Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे

8 of 11
यश - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय की दुनिया में सितारों को कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं और इनमें से कुछ ऐसी भूमिकाएं भी होती हैं, जिनके लिए एक्टर्स खास तौर पर तैयारी करते हैं। इसी वजह से कई बार अभिनेता या अभिनेत्री अपने किरदार में इस कदर खो जाते हैं कि उसका असर उनकी असल जिंदगी पर भी पड़ने लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ केजीएफ स्टार अभिनेता यश गौड़ा के साथ। एक मीडिया बातचीत के दौरान अभिनेता यश ने बताया कि जब को कलाकार कोई रोल करता है तो उसकी लाइफ में भी कुछ न कुछ असर जरूर होता है और ये इतना हल्का होता है कि खुद एक्टर को भी इस बात का पता नहीं चलता। इसी से जुड़ा एक किस्सा भी अभिनेता ने साझा किया।
Yash: केजीएफ स्टार यश की रियल लाइफ पर भी पड़ा फिल्म के किरदार का असर, एक्टर ने बताया दिलचस्प किस्सा

9 of 11
Ankit Gupta - फोटो : social media
बिग बॉस 16 के घर में इस समय ड्रामा और भरपूर मनोरंजन जारी है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच नोंकझोंक की खबरें सामने आती रहती हैं। साथ ही, शो के कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। शो के मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो साझा किया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Ankit Gupta: बिग बॉस 16 से बाहर जाते ही चमकी अंकित गुप्ता की किस्मत! नए शो में मिली एंट्री

10 of 11
मैरी क्रिसमस की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेत्री साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। कल क्रिसमस है और ऐसे में आज अभिनेत्री ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। कटरीना ने अपनी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म कुछ ट्विस्ट के साथ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Merry Christmas: टूटे जाम छलकाते नजर आए कटरीना-विजय सेतुपति, आते ही 'मैरी क्रिसमस' के पोस्टर ने मचाई खलबली
विज्ञापन

11 of 11
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी ने काबिल अभिनेता बॉबी देओल को नया जीवनदान दिया है। कभी एंग्री यंग ब्वॉय के रूप में मशहूर रहे बॉबी ने ओटीटी पर ‘आश्रम’ वेब सीरीज और ‘लव हॉस्टल’ फिल्म में खतरनाक खलनायक के किरदार निभाए, जिनकी गूंज दक्षिण भारत तक जा पहुंची है। बॉबी देओल अब अपनी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म करने जा रहे हैं। ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ नामक इस फिल्म में वह पवन कल्याण और निधि अग्रवाल की जोड़ी का जीना मुश्किल करने वाले हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनने जा रही इस फिल्म में बॉबी का किरदार काफी खूंखार होने वाला है।
Bobby Deol: बॉबी देओल की खलनायकी की गूंज साउथ सिनेमा तक, अब करने जा रहे इस निर्दयी मुस्लिम राजा का किरदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें