फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: पौने तीन घंटे तक रहेगा चंद्रग्रहण, इस मौके पर सुनिए 'चांद सिफारिश' से 'खोया-खोया चांद' तक खूबसूरत गाने

Sun, 05 Jul 2020 09:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
खूबसूरत गाने - फोटो : ट्विटर
भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो गया है और करीब 2 घंटे 45 मिनट तक रहने के बाद करीब 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में सूर्योदय के बाद लगा है, इस कारण भी यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ा रहा है। यह ग्रहण गुरु पूर्णिमा की तिथि पर लगा है। हिंदी सिनेमा में चांद को खूबसूरत अंदाज में पेश किया है। चांद पर कई गाने बनाए गए हैं जो सुपरहिट भी हुए हैं। चंद्र ग्रहण के मौके पर आज हम आपको चांद पर आधारित गीत सुनाते हैं।

विज्ञापन

गाना- खोया खोया चांद, खुला आसमान
ये गाना फिल्म काला बाजार का है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है। ये गाना देव आनंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

गाना- चांद सिफारिश
ये गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इस गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना फिल्म फना का है जो साल 2006 में आई थी। 

गाना- चांद और पिया
इस खूसबूरत गाने को साधना सरगम ने गाया है। ये गाना फिल्म आशिक- आवारा का है। ये फिल्म साल 1993 में आई थी। इस गाने को ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद छुपा बादल में
इस गाने को अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
ये गाना साल 1979 में आई फिल्म सावन को आने दो का है। इस गाने को जे येशुदास ने गाया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद सितारे, फूल और खुशबू
चांद पर बना ये खूबसूरत नगमा फिल्म कहो ना प्यार है का है। ये फिल्म साल 2000 में आई थी। इस गाने को  कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। इस गाने को अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- चांद से परदा कीजिए
ये गाना फिल्म आओ प्यार करें का है। इस गाने को अभिनेता सैफ अली खान पर फिल्माया गया है। वहीं इस गाने को कुमार सानू ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। फिल्म आओ प्यार करें साल 1994 में आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें