फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: दो अलग-अलग रीति रिवाजों को अपनाकर एक हुए ये सितारे, शादी में खर्चे थे करोड़ों

Mon, 06 Dec 2021 04:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina-Vicky Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कैट-विक्की की शादी में  इन्वाइट किए गए करीब 120 गेस्ट के वेन्यू पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार शाम से शुरू हो जाएगा। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है। खैर यह कोई पहला कपल नहीं है जो दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहा है। इससे पहले भी कई सितारे रहे जो अलग-अलग रीति रिवाजों को अपनाकर एक हुए और अपनी शादी में करोड़ों खर्च कर दिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका- निक की शादी - फोटो : Instagram
प्रियंका- निक की शादी
2018 में जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दो अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी की थी। 1 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन वेडिंग हुई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
रणवीर-दीपिका की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में 14 नवंबर को कोंकणी और और 15 नवंबर को सिंधी रस्म और रिवाज से शादी की थी। दीपिका कोंकणी ब्राह्मण परिवार से हैं जबकि रणवीर सिंह सिंधी समुदाय के हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। दोनों ने इटली में शादी रचाई थी।

4 of 5
नागा चैतन्य-सामंथा अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
नागा चैतन्य-सामंथा अक्किनेनी
सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। ये एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग थी जो गोवा में हुई थी। 6 अक्टूबर को दोनों ने हिंदू और 7 अक्टूबर को क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश-जिनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश-जिनेलिया
रितेश देशमुख और जिनेलिया डिसूजा, 3 फरवरी 2012 को हिंदू और कैथोलिक रिवाज से शादी बंधन में बंधे थे। शादी के दौरान रितेश ने जिनेलिया के आठ बार पैर छुए थे। दरअसल महाराष्ट्रियन शादी में होने वाली पत्नी के पैर छूना एक परंपरा है। दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। अब दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें