फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Expensive Outfits: इन सितारों ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कपड़े, कीमत जान नहीं होगा यकीन

Sun, 04 Dec 2022 04:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रजनीकांत, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में बड़े बजट की फिल्में बनना आम बात है। मेकर्स फिल्म को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाते हैं। फिल्म की लोकेशन, सेट से लेकर एक्टर्स के कपड़ों तक, हर चीज पर खूब पैसा खर्च किया जाता है। पर्दे पर खूबसूरत दिखने वाली सितारों की ड्रेस की कीमत भी बहुत होती है, जिसे जानकर आपको एक बार के लिए तो यकीन ही नहीं होगा। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों में पहने गए कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
2018 में आई फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर संजय लीला भंसाली ने खूब पैसे खर्च किए थे। बताया जाता है कि फिल्म में दीपिका ने जो आउटफिट पहना था, उसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये थी।

Anushka Sharma: ‘कला’ में अनुष्का को देख खुशी से झूम उठे फैंस, बोले- चार साल बाद स्क्रीन पर देखकर अच्छा लगा
विज्ञापन

3 of 7
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
रोबोट में रजनीकांत ने एक रोबोट चिट्टी का किरदार निभाया था। इस दौरान उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई कॉस्ट्यूम पहनी थी, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये थी।

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने सरकार को ठहराया सिद्दू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार, कहा- यह राजनीति है

4 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
2010 में आई फिल्म वीर बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसे बनाने में भी खूब पैसा खर्च हुआ था। फिल्म में सलमान खान ने कवच के साथ छह तरह के आउटफिट पहने थे, जिसमें हर एक की कीमत 20 लाख थी।

Madhuri Dixit: मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- आपसे ये उम्मीद नहीं थी
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
2011 में रिलीज हुई फिल्म रा.वन में शाहरुख खान ने ब्लू बॉडी सूट पहना था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सूट लॉस एंजेलिस में बना था, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये थी।

Delnaaz Irani: शाहरुख खान के साथ किया काम फिर भी 11 साल से बेरोजगार हैं डलनाज, कहा- 30 साल का एक्सपीरियंस...
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हर साल कई फिल्में बड़े पर्दे पर लेकर आते हैं। 2015 में आई सिंह इज ब्लिंग में अभिनेता ने गोल्डन पगड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 65 लाख रुपये बताई जाती है।

Priya Ahuja: बेडरूम फोटोज शेयर कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं ‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर,अब दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
जोधा अकबर फिल्म में ऐश्वर्या राय जोधा के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने कई सारी ड्रेस पहनी थी, जिनको लेकर कहा जाता है कि सबकी कीमती करीब 2 लाख रुपये थी।

Ayushmann Khurrana: 'नॉर्थ में चप्पल खाना परवरिश का हिस्सा', बचपन में हुई पिटाई पर बोले आयुष्मान खुराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें