बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। तो वही फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान ने मीडिया से बातचीत कर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ बातों को शेयर किया। अभिनेता बताते है, पिता ज्योतिषी पी खुराना से बचपन में उनकी खूब पिटाई हुई है, और कहते है की नार्थ इंडिया में 'बिना चप्पल और थप्पड़' के बच्चों की परवरिश नहीं होती है। और साथ ही बॉम्बे में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की...