फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bunty Aur Babli 2: सच हो गया शरवरी वाघ का ये अनमोल सपना, शिवसेना नेता मनोहर जोशी से है कनेक्शन

Sun, 07 Nov 2021 04:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शर्वरी वाघ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की नातिन शर्वरी वाघ के बड़े परदे पर डेब्यू का दिन जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, उनकी इस फिल्म के लिए की गई तैयारियां और उनकी फिल्म जगत में बड़ा मौका पाने के लिए पिछले छह सात से चल रही मेहनत की भी जानकारियां सामने आने लगी हैं। शर्वरी वाघ के पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं और उनकी बहन कस्तूरी और मां नम्रता वाघ दोनों आर्किटेक्ट हैं। शर्वरी के अतीत के धीरे धीरे हो रहे खुलासों में सबसे दिलचस्प जानकारी ये भी है कि वह मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों में सहायक निर्देशक भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शर्वरी वाघ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
19 नवंबर को रिलीज होने जा रही यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘बंटी और बबली 2’ से बड़े परदे पर लॉन्च हो रही शरवरी वाघ के भंसाली की सहायक होने का किस्सा खुला छोटे परदे के क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ की शूटिंग के दौरान। शो में जब शरवरी इसके होस्ट रणवीर सिंह के साथ एक फ्रेम में आईं तो उनका एक अरसे पहले देखा गया सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
शर्वरी वाघ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कम लोग ही जानते होंगे कि भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में बतौर असिस्टेंट शरवरी खूब मेहनत कर चुकी हैं और जब भी रणवीर सिंह सेट पर अपने सीन्स की शूटिंग करने आते तो वह कैमरे के पास खड़े होकर उन्हें घंटों निहारा करतीं। शरवरी का नाम यशराज फिल्म्स के मुखिया आदित्य चोपड़ा के पास निर्देशक कबीर खान की वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटेन आर्मी’ की मेकिंग के दौरान पहुंचा। आदित्य पिछले तीन साल से शरवरी के मेंटॉर बने हुए हैं और उनके काम से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार भी मिल चुका है।

4 of 5
शर्वरी वाघ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शरवरी कहती हैं, “क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ में अपनी पहली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का प्रचार करना मेरे लिए खास पल सिर्फ इसलिए नहीं था कि यह मेरा पहला टेलीविजन इंटीग्रेशन था बल्कि इसलिए भी था कि मैं रणवीर सिंह के साथ एक ही स्क्रीन पर थी। 2015 में मैं रणवीर की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में शुमार ‘बाजीराव मस्तानी’ की सहायक निर्देशक थी। मेरा काम तब सेट पर क्लैप देना था और वहीं मुझे उनकी शानदार परफॉर्मेंस को इतने करीब से देखने का मौका मिला।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्वरी वाघ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
रणवीर सिंह के साथ एक ही फ्रेम में दिखने के उनके सपने के बारे में चर्चा चलने पर शरवरी कहती हैं, “रणवीर ने अपनी मेहनत, अपनी जिंदादिली और काम के प्रति अपने समर्पण से मुझे बहुत प्रभावित किया है। उन्हें देखकर मुझे हर रोज कुछ न कुछ सीखने को मिला। मेरी हमेशा से ये इच्छा रही है कि एक दिन मैं रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म करूं। मुझे यकीन है कि किसी न किसी दिन ये सपना जरूर सच होगा लेकिन अभी के लिए मैं उनके शो में आने और उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिलने से ही बहुत खुश हूं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें