फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ताइवान में धमाल करेगी ब्रह्मास्त्र और चार भाषाओं में पठान का पोस्टर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबर

Thu, 01 Dec 2022 07:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ब्रह्मास्त्र-पठान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती हैं। अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
Brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को रिलीज से पहले जहां बायकॉट का सामना करना पड़ा, तो बाद में दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था। इतना ही नहीं ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पसंद किया गया था। वहीं, अब यह फिल्म ताइवान में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। 
Brahmastra: अब ताइवान में धमाल मचाएगी ‘ब्रह्मास्त्र’, बनी आईमैक्स में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म
विज्ञापन

3 of 11
पठान फिल्म पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की अगले साल तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पठान, जवान और डंकी से अभिनेता बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले अभिनेता की फिल्म  का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। कुछ दिनों पहले फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज हुआ था। वह भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब पठान का पोस्टर चार भाषाओं में रिलीज हो गया है।
Pathaan Poster: चार भाषाओं में रिलीज हुआ पठान का पोस्टर, दमदार लगे शाहरुख-दीपिका और जॉन

4 of 11
अमिताभ बच्चन, परेश रावल - फोटो : Social media

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों से लेकर छोटी-छोटी बातों तक सुर्खियां बटोरते हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस देश-विदेश में फैले हैं, जो उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। लेकिन इस बार बिग बी की तारीफ किसी फैन ने नहीं बल्कि इंडस्ट्री के एक और दिग्गज कलाकार परेश रावल ने की है। हाल ही, परेश रावल ने एक साक्षात्कार में अमिताभ बच्चन को तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अमिताभ का इतना स्टारडम होने के बाद भी अभिनेता से सीखने के लिए बहुत कुछ है। 
Paresh Rawal: परेश रावल ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- उनके जैसा आदमी कोई नहीं हो सकता

 

विज्ञापन

5 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन मलाइका पर कोई भी मुसीबत आए तो अर्जुन सामने खड़े नजर आते हैं। हाल ही में ऐसी अफवाह उड़ी कि मलाइका अरोड़ा एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। ये खबरें पढ़ने के बाद अर्जुन कपूर का पारा हाई हो गया। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई थी। लेकिन अभी भी अर्जुन कपूर का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 
Arjun Kapoor: अभी शांत नहीं हुआ अर्जुन कपूर का गुस्सा, नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- कर्मों का फल मिलेगा
विज्ञापन

6 of 11
अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 12 दिनों में 150 करोड़ के पार कमाई कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की सफलता पर मेकर्स की ओर से सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में अजय देवगन, तब्बू, अनुपम खेर, इशिता दत्ता और श्रिया सरन सहित बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया। सक्सेस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Drishyam 2: ‘दृश्यम 2’ की सफलता पर मेकर्स ने रखी सक्सेस पार्टी, स्टार कास्ट सहित शामिल हुए ये सितारे
विज्ञापन

7 of 11
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल जल्द अपनी अगली फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर वाले हैं। भारत के सबसे जांबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर की रिलीज डेट का एलान हो गया है, जिसमें अभिनेता के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
Sam Bahadur: जांबाज वॉर हीरो ‘सैम बहादुर’ बन पर्दे पर छाने को तैयार हैं विक्की कौशल, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

8 of 11
वरुण धवन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अक्षय कुमार ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। ये बात सुनने के बाद सुनील शेट्टी को काफी तगड़ा झटका लगा है। हालांकि अब सामने आ रहा है कि अक्षय कुमार के मना करने के बाद और कार्तिक आर्यन के फिल्मों में आने के बाद ये रोल वरुण धवन को ऑफर हुआ था। लेकिन वरुण धवन ने इसे करने से मना  कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वरुण धवन ने क्यों इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन को ऑफर हुआ था 'राजू' का किरदार, अभिनेता ने इस वजह से किया इनकार

9 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी जोश में दिखाई दीं और स्टेज पर चीयर करने के दौरान वह अपने हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे भी लगाती नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अपनी एक गलती की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
FIFA World Cup 2022: हाथ में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे लगाती दिखीं नोरा फतेही, एक गलती की वजह से हुईं ट्रोल

10 of 11
आयुष्मान खुराना, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब की कटरीना के नाम से मशहूर शहनाज गिल इन दिनों चैट शो 'देसी वाइब्स' में नजर आ रही हैं। उनके इस शो में कई बड़े कलाकार नजर आते हैं जिनसे वह खुलकर बातचीत करती हैं। हाल ही में इस शो पर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
Shehnaaz Gill: चैट शो के दौरान आयुष्मान के सामने छलक पड़े शहनाज गिल के आंसू, बोलीं- लोगों को लगता है मैं...
विज्ञापन

11 of 11
द्वारकाजीत मंडले और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अमिताभ बच्चन के सुपरहिट शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति) में आने वाले हर कंटेस्टेंट की कहानी अपने आप में अलहदा होती है। कई कंटेस्टेंट के जीवन संघर्ष इतने मार्मिक और जीवंत होते हैं कि जिसे सुन दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसे लोग आम दर्शकों को बेहद मोटिवेट करते हैं। ऐसा ही एक शख्स केबीसी 14 के एक नए एपिसोड में आने वाला है, जिसकी स्टोरी बेहद खास है, जिनकी मेहनत और गेम के प्रति पैशन को देख अमिताभ बच्चन भी बेहद प्रभावित हुए। 
KBC 14: केबीसी पहुंचा पान बेचने वाला, भारी रकम जीतने के बाद बिग बी बोले- इतना कमाने में लगते 18 साल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें