'खिचड़ी 2' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खिचड़ी 2
कॉमेडी फिल्म 'खिचड़ी 2' ने शुक्रवार, 17 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में काफी मेहनत कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने शनिवार को 1.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 60 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 3.05 करोड़ हो गई है।