विश्व कप 2023 का अंत हो चुका है। पूरे टूर्नामेंट में अजय रही इन फॉर्म भारतीय टीम विश्व कप का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला हार गई। सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर विश्व कप की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद दुख साफ झलक रहा था, लेकिन इस दुख की घड़ी में भी पूरा देश अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा था। जहां आम जनता से लेकर सेलेब्स तक भारतीय क्रिकेट टीम को ढांढस बंधा रही थी, वहीं स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की सबसे खास सपोर्टर मैदान में ही मौजूद थीं। जी हां, हम बात अनुष्का शर्मा की कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पति का पूरा समर्थन किया और हार के बाद भी विराट को ढांढस बंधाती नजर आईं।