पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी में ‘पृथ्वीराज’ नंबर वन
और, फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के हिंदी ट्रेलर ने तो और भी बड़ा कमाल कर दिखाया है। हिंदी अब तक बनी किसी भी फिल्म के ट्रेलर को पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे जाना का ये नया रिकॉर्ड है। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ये ट्रेलर पहले 24 घंटे में 4.38 करोड़ (43.85 मिलियन) व्यूज पाने में सफल रहा। हालांकि, अगर हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो ये दूसरे नंबर पर है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी ट्रेलर ने रिलीज के पहले 24 घंटे में 4.90 करोड़ (49.03 मिलियन) व्यूज पाए थे। ट्रेलर के मामले में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली बेस्ट फाइव हिंदी फिल्मों में दो फिल्में अक्षय कुमार की हैं।