फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu Net Worth: करोड़ों में फीस लेकर बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते हैं महेश बाबू, कुल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 11 May 2022 07:08 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में इन दिनों बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री की लड़ाई देखने को मिल रही है। कई सेलेब्स इस विवाद पर बोल चुके हैं लेकिन साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के बयान ने इस विवाद पर आग में घी डालने का काम किया है। अभिनेता ने हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए साफ मना कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि बॉलीवुड वाले उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते हैं और न ही वह हिंदी सिनेमा में रुचि रखते हैं। महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री की टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। वह पॉपुलैरिटी के मामले में कई बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। इतना ही नहीं, वह कमाई के मामले में भी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। आइए आपको अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू की एक फिल्म की फीस
महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री की किंग हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। फैंस उनकी फिल्मों का दिल थामकर इंतजार करते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाते हैं। ऐसे में वह साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू एक फिल्म के लिए 55 करोड़ रुपये रुपये फीस चार्ज करते थे लेकिन अब अभिनेता ने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। अब वह एक फिल्म का 80 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
महेश बाबू - फोटो : Instagram
महेश बाबू की कुल संपत्ति
महेश बाबू की कुल संपत्ति करोड़ों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की कुल संपत्ति 32 मिलियन डॉलर है। अगर इसे इंडियन करेंसी में देखा जाए तो महेश बाबू की कुल नेट वर्थ 244 करोड़ रुपये के आसपास है। अभिनेता की ज्यादार कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

4 of 5
mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू का कार कलेक्शन
महेश बाबू भी बाकी सेलेब्स की तरह महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं। अभिनेता के पास एक से एक महंगी गाड़ियां हैं। महेश बाबू टोयोटा लैंड क्रूजर V8, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू 730 एलडी, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 450, ऑडी ए8एल जैसी कई गाड़ियों के मालिक हैं। इसके अलावा, महेश बाबू के पास अपनी एक वैनिटी वैन भी है, जो फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यह वैनिटी वैन लग्जरी सुविधाओं से लैस हैं। दावा है कि इस वैनिटी की कीमत 6 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारु वारी पाटा - फोटो : insta
महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म
महेश बाबू ने महज चार साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। आखिरी बार महेश बाबू Sarileru Neekevvaru में नजर आए थे। वहीं, अब उनकी फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें