फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने भी दे दी रजामंदी, ईशान-जाह्नवी अब खुलेआम फरमा सकते हैं इश्क

Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ishaan Khattar
फिल्म 'धड़क' की शूटिंग व प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को एक-साथ कई बार मस्ती करते देखा गया। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने के बाद भी इन्हें मूवी डेट या डिनर डेट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच की नजदीकिया बढ़ रही हैं। जी हां, दोनों के बीच बढ़िया केमिस्ट्री सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन देखी गई है। जब 'धड़क' की सक्सेस पार्टी रखी गई तो दोनों स्टार्स ने कुछ इस अंदाज में फोटो क्लिक करवाई थीं जो चर्चा का विषय भी रही थीं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
जाह्नवी और ईशान देर तक एक दूसरे की आंखों में झांकते हुए दिखे थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये इंडस्ट्री के न्यू लव बर्ड्स हैं। खबरें आ रही है कि दोनों प्यार में न सिर्फ डूबे हुए हैं बल्कि इन दोनों के रिश्ते को जाह्नवी के पापा बोनी कपूर से भी रजामंदी मिल चुकी है। कपूर परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि जाह्नवी और ईशान ऑन स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी बेहद प्यारे लगते हैं। इनकी इस बात से दोनों को ग्रीन सिग्नल मिल भी चुका है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ishaan khattar
बता दें कि जाह्नवी और ईशान दोनों एक-दूसरे के परिवार के काफी क्लोज हैं। हाल में शाहिद कपूर के घर हुई बेबी शावर पार्टी में ईशान के साथ जान्हवी भी देखी गई थीं। ऐसे में लगता है कि ये फिल्म इंडस्ट्री में एक नए रिश्ते की सुगबुगाहट है।

4 of 5
करण, आलिया और जाह्नवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'धड़क' के बाद करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' का एलान कर दिया। इस फिल्म की कास्ट में जाह्नवी कपूर को भी लिया गया है। जाह्नवी के हाथ में दूसरी फिल्म है। अब खबर है कि जाह्नवी को तीसरी फिल्म भी मिल गई है। करण जौहर लंबे समय से 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने के लिए प्लान कर रहे हैं। अब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। साथ ही करण जौहर ने फिल्म की कास्ट को भी फाइनल कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanvi kapoor
करण ने इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर अब तीसरे लीड रोल की तलाश में हैं। पहली फिल्म की तरह 'दोस्ताना' के सीक्वल को भी तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें