टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों को लेकर अक्सर कुछ न कुछ खबरें सामने आती ही रहती हैं। पिछले दिनों ही दोनों को मुंबई में लंच डेट के लिए एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वह दिशा के लिए थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। दिशा ही नहीं बल्कि ये खबर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही तारा सुतारिया के बायफ्रेंड रोहन मेहरा के लिए भी परेशान करने वाली ही है।