फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर को श्रीदेवी से बंधवानी पड़ी थी राखी, उन्हीं के लिए पत्नी को छोड़ा, लिए सात फेरे

Mon, 11 Nov 2019 07:38 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sridevi boney kapoor - फोटो : social media
'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं ।  अनिल कपूर-संजय कपूर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति बोनी ने अपनी पहली फिल्म 1980 में बनाई थी। इस फिल्म का नाम 'हम पांच' था। बोनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
boney kapoor - फोटो : social media
अब बोनी के बेटे अर्जुन कपूर फिल्मों में नाम कमा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।
 
विज्ञापन

3 of 9
boney kapoor and sridevi - फोटो : Twitter
कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी ने जल्दबाजी में उनसे साल 1996 में शादी कर ली थी। अब बोनी और श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। 

4 of 9
boney kapoor - फोटो : social media
बोनी और श्रीदेवी की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प है। बोनी के जन्मदिन पर दोनों की लवस्टोरी से जु़ड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक प्लान बनाया ।
विज्ञापन

5 of 9
sridevi - फोटो : news18
ये बात तब की है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।
विज्ञापन

6 of 9
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self
बोनी कपूर को देखिए, वो श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे कि श्रीदेवी की मां ने उनसे जितनी फीस मांगी थी वो उससे भी ज्यादा फीस देने के लिए तैयार हो गए। ये सब उन्होंने इसलिए किया जिससे वो श्रीदेवी को इंप्रेस कर सकें। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई थी।
विज्ञापन

7 of 9
sridevi
हालात कुछ ऐसे बने कि बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं। शादी के बाद भी बोनी मन ही मन श्रीदेवी को चाहते रहे। शादी के बाद भी वो श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते।
एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। 

8 of 9
sridevi
उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया। हर तरह से उनका सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया। इससे श्रीदेवी बेहद प्रभावित हुईं। इसी दौरान श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Sridevi
मिथुन को भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांध दी थी। लेकिन मिथुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थाम लिया और शादी कर ली । दोनों की शादी मंदिर में हुई थी ।
 

बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस की समानता पर बोलीं फराह खान- जो ज्यादा पैसा कमाता है वही यहां...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें