फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की नई फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट लुक आया सामने, सत्य घटनाओं पर आधारित है कहानी

Mon, 11 Nov 2019 07:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के फिट एक्टर अक्षय कुमार काम करने के बेहद शौकीन हैं। इस बात का अंदाजा उनकी लगातार आ रही फिल्मों से लगाया जा सकता है। साल में 3 से 4 फिल्में करना तो उनके लिए सामान्य बात है। हाउसफुल 4 के बाद अक्षय इन दिनों सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी नई फिल्म बेल बॉटम की घोषणा हो गई है और उन्होंने इसका फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म बेल बॉटम का पोस्टर का शेयर किया है। इस तस्वीर में अक्षय का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। वो कार के ऊपर बैठे हुए हैं और उनके ऊपर से प्लेन गुजर रहा है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है-  80 के दशक में जाने के लिए तैयार हो जाएं। रोलर कोस्टर स्पाए राइड, फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पहली सौ करोड़ी फिल्म के रूप में चर्चित फिल्म बेल बॉटम उनके करियर की वह बड़ी गलती ठीक करने की कोशिश करने जा रही है, जो अक्षय अपनी एक और फिल्म एक्शन रिप्ले में कर चुके हैं। एक्शन रीप्ले में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय ने मिलकर 70 के दशक में लौटने की कोशिश की थी। फिल्म एक गुजराती नाटक पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

4 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार भी इन दिनों सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की राह पर चल पड़े हैं। हिंदी सिनेमा में बड़े सितारों के साथ फिल्म बनाने का ये नया फॉर्मूला है जिसकी शुरूआत सलमान खान की फिल्म रेस 3 से मानी जाती है। इस फॉर्मूले में कलाकार फिल्म में काम करने की फीस नहीं लेते हैं लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद होने वाली कमाई का पहला बड़ा हिस्सा उन्हें ही जाता है। ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर में और सलमान खान ने फिल्म रेस 3 में इसी तरह 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की।
विज्ञापन

5 of 6
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : social media
फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इसी तरह की पेशकश अक्षय कुमार को की। इसी फॉर्मूले की तहत अक्षय कुमार ये फिल्म करने जा रहे हैं। अक्षय के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर पैसे की बात पर तो टिप्पणी करने से इंकार किया लेकिन फिल्म की प्रक्रिया शुरू होने की बात स्वीकारी। पहले कहा जा रहा था कि वाशु और अक्षय की ये फिल्म कन्नड़ की इसी नाम की फिल्म की रीमेक होगी। लेकिन ताजा जानकारी ये है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेल बॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार की अगली फिल्म गुड न्यूज अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इसके बाद अक्षय की जो फिल्मे रिलीज होंगी, उनके नाम हैं – सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब और बच्चन पांडे। फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की पटकथा और इसके बाकी कलाकरों के चयन पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है।

पहली पत्नी को छोड़ बोनी कपूर ने रचा ली थी श्रीदेवी संग शादी, इंटरव्यू में मोना ने किए थे बड़े खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें