फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग: इस शाही किले में होगी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, एक रात का किराया उड़ा देगा होश

Thu, 11 Nov 2021 11:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि, ये कपल इसी साल दिसंबर की 7 से 9 तारीख के बीच में शादी के बंधन में बंध सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना और विक्की का डायरेक्टर कबीर खान के घर दिवाली के मौके पर रोका हुआ था और इस मौके पर दोनों के परिवार के लोग मौजूद थे। खास बात ये है कि, दोनों की शादी का वेन्यू भी तय हो गया है, जिससे इनकी शादी और यादगार बनने वाली है।
 
कटरीना और विक्की कौशल एक दम शाही अंदाज में शादी करते हुए नजर आएंगे। इसी वजह से दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के बरवाड़ा स्थित ‘सिक्स सेंसेस फोर्ट’ होटल को चुना है, जो लगभग 700 साल पुराना है। कपल की शादी की खबर की वजह से इन दिनों ये किला भी लाइमलाइट में बना हुआ है। हर कोई इसकी खासियत जानना चाहता है। आज हम आपको इस किले की खासियत के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
किले का इतिहास
यह किला राजस्थान के सवाई मधोपुर में चौथ का बरवाड़ा मंदिर के सामने स्थित है, जो पहले बरवाड़ा के सरपंच रहे भगवती सिंह के पास था। उन्होंने ही इस किले को ओसमॉस कंपनी को बेच दिया था। इस कंपनी ने इस किले को एक भव्य होटल का रूप दिया, जिसकी खूबसूरती की चर्चा आज दूर-दूर तक है और फिर कंपनी ने इस होटल को सिक्स सेंसेस ग्रुप को लीज पर दे दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस होटल का शुभारंभ 15 अक्टूबर को ही किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Six Senses Fort Barwara - फोटो : सोशल मीडिया
होटल में हैं सौ कमरें
इस किले को होटल का रूप देने में लगभग एक दशक का समय लग गया था। इस किले में दो महल और कई मंदिर हैं, जो इसकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाते हैं। कहा जाता है कि, इस किले में 100 कमरे हैं और यहां पर हर सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है।

4 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल - फोटो : सोशल मीडिया
एक रात का किराया पांच लाख रुपये
भारत में सिक्स सेंसेस का ये पहला होटल है इसी वजह से यहां ठहरे लोग राजा-महाराजों वाला हर सुख ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए मोटी रकम भी चुकानी होगी। इस होटल के एक कमरे का किराया लाखों में हैं। होटल के एक साधारण कमरे में एक रात रुकने का किराया 77,000 रुपए है और इसमें इनकम टैक्स जोड़ने के बाद ये किराया 90 हजार तक पहुंच जाता है। वहीं स्पेशल कमरे का किराया और ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल के स्पेशल रूम में एक रात का किराया 4 लाख 94 हजार रुपए है, जो टैक्स लगाकर 5 लाख 8 हजार के करीब पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिक्स सेंसेस फोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
होटल प्रबंधन ने साधी चुप्पी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। परिवार की शॉपिंग से लेकर इस किले में होने वाले फंक्शन तक, सब कुछ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन अब तक कपल के परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। इतना ही नहीं, कटरीना और विक्की की शादी की वजह से सुर्खियों में बने इस होटल के प्रबंधन की ओर से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें