फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Release Dates 2021: रिलीज डेट्स को लेकर बॉलीवुड में भगदड़, ये है इस साल का अब तक का कैलेंडेर

Fri, 19 Feb 2021 10:25 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
रूही, सूर्यवंशी, फास्ट एंड फ्यूरियस 9 - फोटो : फिल्म पोस्टर

यशराज फिल्म्स के अपनी इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित किए जाने के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तैयार हो चुकी या करीब करीब तैयार हो चुकी फिल्मों की रिलीज डेट होने की भगदड़ मच गई है। शुक्रवार को दिन भर एक के बाद एक नई फिल्मों की रिलीज की तारीखें घोषित होती रहीं। और, शाम होते होते हालात ये बने हैं कि अगले छह महीनों के तमाम बड़े शुक्रवार पर बड़ी फिल्मों का कब्जा हो चुका है। आइए देखते हैं फिल्मों की रिलीज का ये कैलेंडर अब तक कैसी शक्ल ले चुका है...

 

विज्ञापन

2 of 9
रूही - फोटो : फिल्म पोस्टर
हिंदी सिनेमा से थिएटरों में रौनक लौटने की जिस फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीद इसके ट्रेलर की रिलीज के बाद से जगी है, वह फिल्म है ‘रूही’। हॉरर कॉमेडी श्रेणी की इस फिल्म में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। निर्देशक हार्दिक मेहता की ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। मार्च महीने में ही यशराज फिल्म्स की अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी रिलीज होगी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं और ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 9
बंटी और बबली 2 - फोटो : फिल्म पोस्टर
अप्रैल महीने की शुरूआत अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से होने के आसार हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 2 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। इसी दिन हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ भी रिलीज होनी है। इसी महीने 23 अप्रैल को फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ रिलीज होने जा रही है। वरुण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलाव सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम भूमिका में हैं। सिद्धांत की जोड़ी इस फिल्म में शर्वरी वाघ के साथ बनने जा रही है। शर्वरी को वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटेन आर्मी’ में काफी तारीफें मिल चुकी हैं।

4 of 9
राधे, बेल बॉटम, सत्यमेव जयते 2 - फोटो : फिल्म पोस्टर
मई का महीना ईद का महीना है और ये महीना सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के नाम रहेगा। सलमान खान की ये फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है। इसके दो दिन बाद जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ रिलीज होगी। 28 मई को रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘बेल बॉटम’। निर्देशक रामजी तिवारी की इस फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी।
विज्ञापन

5 of 9
83, झुंड, शमशेरा - फोटो : फिल्म पोस्टर
गर्मियों में ही रणवीर सिंह भी मैदान में उतरेंगे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ लेकर। चार जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। फिल्म के निर्देशक हैं कबीर खान। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ 18 जून को रिलीज करने का एलान भी शुक्रवार को हुआ। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों के आवारा बच्चों की टीम बनाकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बना देने वाले कोच की ये कहानी अरसे से इंतजार की राह तकती रही है। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने खुद इस फिल्म की रिलीज की तारीख घोषित की। ‘झुंड’ के ठीक हफ्ते भर बाद 25 जून को लाइन में लग चुकी रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’। संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ के बाद रिलीज होने जा रही रणबीर की ये पहली फिल्म होगी।
विज्ञापन

6 of 9
चंडीगढ़ करे आशिकी, केजीएफ 2, मेजर - फोटो : फिल्म पोस्टर
मॉनसून के आगमन का महीना जुलाई अभी से ब्लॉक हो चुका है। 2 जुलाई को दक्षिण भारतीय फिल्म ‘मेजर’ रिलीज होनी है। इसके अगले हफ्ते 9 जुलाई को आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को रिलीज करने का एलान शुक्रवार को हुआ। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर हैं और उन्होंने ये फिल्म टी सीरीज के साथ मिलकर बनाई है। जुलाई में ही दक्षिण भारत की दो और बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। 16 जुलाई को आएगी अभिनेता यश और संजय दत्त की फिल्म ‘केजीएफ 2’ और इस फिल्म को दो हफ्ते कमाई करने का मौका देने के बाद बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ 30 जुलाई को रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
अतरंगी रे - फोटो : फिल्म पोस्टर
अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज डेट का एलान भी शुक्रवार को हो गया। फिल्म ‘जीरो’ के बाद निर्देशक आनंद एल राय इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। 6 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अक्षय के साथ दक्षिण भारतीय स्टार धनुष और सारा अली खान भी हैं। ‘अतरंगी रे’ की रिलीज के हफ्ते भर बाद ही एक औऱ दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा’ 13 अगस्त को रिलीज होगी। अगस्त में ही रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के भी रिलीज होने का एलान हो चुका है। 27 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के निर्देशक हैं दिव्यांग ठक्कर।

8 of 9
लीगर, आरआरआर - फोटो : फिल्म पोस्टर
जुलाई-अगस्त के पूरी तरह ब्लॉक हो जाने के बाद तारीखें सितंबर और अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की भी सामने आ चुकी हैं। विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। 1 अक्टूबर को कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट फिक्स हो चुकी है। एस एस राजामौली की मेगास्टार फिल्म ‘आर आर आर’ 13 अक्टूबर को और अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ 15 अक्टूबर को रिलीज होनी है।
विज्ञापन

9 of 9
पृथ्वीराज, जर्सी - फोटो : फिल्म पोस्टर
दीवाली पर इस साल अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का मुकाबाल फिक्स हो चुका है। 5 नवंबर को अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ एक साथ रिलीज हो रही हैं। क्रिसमस तो पहले से आमिर खान के नाम है। 25 दिसंबर को इस साल उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट फिक्स हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान हैं। ये फिल्म छह ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। शुक्रवार को ही एक और फिल्म की तारीख भी घोषित हुई। ये फिल्म है रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर निर्देशक लव रंजन की फिल्म जिसे अगले साल 18 मार्च को रिलीज करने का एलान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें