फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय का चालान कटा, बिना हेलमेट-मास्क लगाए बाइक चलाना पड़ा महंगा

Fri, 19 Feb 2021 10:21 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय को बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाना मंहगा पड़ गया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था।
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
इसके साथ ही अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के मामले में ओबेराय को 500 रुपए का चालान भेज दिया है। वर्गीस का कहना है कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
लेकिन जिम्मेदार नागरिक होने के चलते, उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि ऐसे समय जब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है।  बता दें कि विवेक ओबरॉय ने 14 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। 
 

4 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
मुंबई पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला जुहू पुलिस ने दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की एक बड़े अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने छात्रों को योग्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया है, जिसमें वह होनहार छात्रों को 16 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान करेंगे।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में गरीब किसानों के बच्चों की मदद करना है। ऐसे में विवेक ओबेरॉय अपने इस कदम के जरिए किसानों के बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें