फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां दिखती हैं एक-दूसरे की हमशक्ल, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग

Sat, 21 Jan 2023 11:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए उसका चेहरा ही उसकी पहचान होती है। अक्सर ऐसा होता है कि दर्शक किसी कलाकार का नाम नहीं जानते हैं, लेकिन उसे पर्दे पर देखकर तुरंत पहचान जाते हैं। कहा जाता है कि इस दुनिया में एक शक्ल वाले साथ लोग होते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की शक्ल आपस में मिलती-जुलती होती है। कई बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सेलेब्स जैसे चेहरे वाले लोग मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ही कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो एक दूसरे की हमशक्ल लगती हैं। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो अभिनेत्रियां, जो लगती हैं एक दूसरे की कार्बन कॉपी...
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भारती, श्रीदेवी - फोटो : social media
श्रीदेवी और दिव्या भारती
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती और श्रीदेवी लगभग एक जैसी ही दिखती थीं। 90 के दशक में श्रीदेवी सुपरस्टार बन चुकी थीं। उसके बाद दिव्या भारती ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा। दिव्या भारती के चेहरे और उनके लुक्स को देखकर सब उन्हें श्रीदेवी का हमशक्ल कहने लगे। फिल्मों में अभिनय के दौरान दिव्या भारती के कई सींस ऐसे थे, जिनमें वह बिल्कुल श्रीदेवी ही नजर आती थीं। एक बार देखने पर तो दोनों में फर्क ही नजर नहीं आता था कि कौन श्रीदेवी हैं और कौन दिव्या भारती हैं। दुखद बात तो यह है कि आज दोनों ही सुपरस्टार हमारे बीच नहीं है। दिव्या भारती की मौत 25 फरवरी 1993 में हुई। वहीं श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

Abhishek Pathak: दूल्हा बनेंगे 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक, शिवालीका ओबेरॉय के साथ इस दिन लेंगे फेरे
विज्ञापन

3 of 5
फरहीन और माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
फरहीन और माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड अभिनेत्री फरहीन और माधुरी दीक्षित भी काफी हद तक एक दूसरे की हमशक्ल लगती हैं। फरहीन ने जब 'जान तेरे नाम' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी, तो सभी उन्हें माधुरी दीक्षित की कॉपी कहते थे। फरहीन ने अक्षय कुमार के साथ भी फिल्म की है। माधुरी दीक्षित जहां एक सुपरस्टार थीं, तो वहीं फरहीन स्ट्रगलर एक्ट्रेस थीं। फरहीन बेहतरीन अदाकारा बनने के कगार पर थीं, लेकिन तभी उन्होंने चुपके से क्रिकेटर मनोज प्रभाकर के साथ शादी कर सभी को हैरान कर दिया और बॉलीवुड से दूरी बना ली। अब फरहीन हर्बल स्किन केयर स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती हैं।

Shehzada: कार्तिक आर्यन की नींदें खराब करने आ रहा यह नया विलेन, ‘फैमिली मैन 2’ के कलाकार को मिला बड़ा मौका

4 of 5
ऐश्वर्या राय और स्नेहा उल्लाल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय और स्नेहा उल्लाल
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की भी एक हमशक्ल बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद है। ऐश्वर्या राय और स्नेहा उल्लाल लगभग एक जैसी ही दिखती हैं। सलमान खान ने स्नेहा उल्लाल को अपनी फिल्म में ब्रेक दिया था। जब स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा, तो लोगों का कहना था कि वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी हैं। हालांकि, स्नेहा इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में नाकाम रहीं।

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरीन खान और कैटरीना कैफ - फोटो : Social media
जरीन खान और कैटरीना कैफ
जरीन खान ने जब 'वीर' फिल्म से अपना डेब्यू किया तो लोगों ने कहा कि वह बिल्कुल कैटरीना कैफ की टू कॉपी हैं। फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन कैटरीना कैफ की हमशक्ल होने के कारण जरीन को पॉपुलैरिटी मिली। कई लोगों ने कहा कि सलमान खान ने जरीन खान को इसलिए लॉन्च किया है, क्योंकि वह कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं। जब पर्दे पर जरीन एक्टिंग करती हैं, तो कई लोग उन्हें कैटरीना कैफ कहकर बुलाते हैं।

Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें