फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Sharma: फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के चलते चर्चा में रहीं किम शर्मा, कई बड़े स्टार्स को कर चुकी हैं डेट

Sat, 21 Jan 2023 11:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
किम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा ने अपने करियर में कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह एक जानी मानी मॉडल थीं। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में कदम रखा। मोहब्बतें में किम शर्मा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो जिंदगी भर एक ही लड़के से प्यार करने और उसके साथ जीने मरने की कसमें खाती हैं। 'मोहब्बतें' में तो उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया था और उनकी प्यार भरी जिंदगी बेहद खुशहाल रही, लेकिन असल जिंदगी में किम की लव लाइफ इसके उलट है। दरअसल, किम शर्मा फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। एक या दो बार नहीं बल्कि छह बार 'मोहब्बतें' की अभिनेत्री ने प्यार किया है। आज किम अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं किम के लव लाइफ के किस्से...
विज्ञापन

2 of 8
किम शर्मा
युधिष्ठिर
जब किम शर्मा 'मोहब्बतें' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उसी दौरान उन्हें विजय यूडी यानी युधिष्ठिर से प्यार हो गया। किम, युधिष्ठिर को डेट करने लगी थीं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। साल 2003 में दोनों अलग हो गए।

देसी लुक में भी हॉटनेस का तड़का लगातीं जहान्वी कपूर
विज्ञापन

3 of 8
किम शर्मा, क्रिकेटर युवराज सिंह - फोटो : Social media
युवराज सिंह
अपने पहले प्यार से अलग होने के बाद साल 2003 में किम शर्मा ने क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट करना शुरू किया। युवराज के साथ किम लंबे समय तक अफेयर में रही थीं। साल 2004 के दौरान युवराज सिंह और किम शर्मा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चार साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन मनमुटाव होने के कारण 2007 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। दोनों की अलग होने की वजह को लेकर कहा जाता है कि युवराज की मां ने किम शर्मा को पसंद नहीं किया था, इसलिए दोनों अलग हो गए।

Shehzada: कार्तिक आर्यन की नींदें खराब करने आ रहा यह नया विलेन, ‘फैमिली मैन 2’ के कलाकार को मिला बड़ा मौका

4 of 8
कैरलॉस मैरिन, किम शर्मा - फोटो : Social media
कैरलॉस मैरिन
इसके बाद किम शर्मा अपने स्पेनिश बॉयफ्रेंड कैरलॉस मैरिन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। लंबे समय तक किम शर्मा ने कैरलॉस मैरिन को डेट किया। कहा जाता है कि दोनों ने सगाई तक कर ली थी और शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कुछ कारणों से दोनों की सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए।

किडनैप हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन

5 of 8
किम शर्मा, बिजनेसमैन अली पुंजानी - फोटो : Social media
अली पुंजानी से शादी
साल 2010 में खबर आई कि किम शर्मा ने केनिया बेस्ड बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी रचा ली थी। अली पुंजानी पहले से ही शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे, लेकिन किम शर्मा से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। हालांकि, किम शर्मा का यह रिश्ता भी छह साल बाद टूट गया। अली और किम ने साल 2016 में तलाक ले लिया और अलग हो गए। उसके बाद किम शर्मा इंडिया शिफ्ट हो गईं।

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...
विज्ञापन

6 of 8
हर्षवर्धन राणे, किम शर्मा - फोटो : Social media
हर्षवर्धन राणे
किम शर्मा अपने से चार साल छोटे अभिनेता हर्षवर्धन राणे को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया था। दो साल तक किम ने हर्षवर्धन को डेट किया, लेकिन दोनों के बीच हो रहे झगड़े के कारण दो साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया।

Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे
विज्ञापन

7 of 8
किम शर्मा, अमित साध - फोटो : Social media
अमित साध
इसके बाद किम शर्मा का नाम अमित साध के साथ जुड़ा। किम को अमित के साथ गोवा में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। दोनों के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन इस बीच अमित साध ने इन खबरों झूठा बता दिया था।

SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं
विज्ञापन

8 of 8
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : Instagram
लिएंडर पेस
कई बार दिन टूटने के बाद किम का दिल अब लिएंडर पेस पर आया है। अभिनेत्री किम शर्मा ने 2021 में बताया किया था कि वह लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। किम शर्मा, लिएंडर पेस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें