फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने मौजूदा समय में बन रही हिंदी फिल्मों पर कसा तंज, कह दी यह बड़ी बात

Sun, 18 Feb 2024 04:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
नसीरुद्दीन शाह शानदार अभिनय से साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार उनकी कही बातों पर विवाद भी खड़ा हो जाता है। हाल ही में अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में बन रही फिल्मों पर खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी सिनेमा में कुछ बेहतर तभी हो सकता है जब पैसे कमाने का इरादा छोड़कर फिल्में बनाई जाए। 
Anupam Mittal: 'शार्क टैंक इंडिया' से मिली पहचान पर इतराए अनुपम, बोले- 'मैं शाहरुख खान थोड़े हूं..'
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
एक कार्यक्रम में बोलते हुए नसीरुद्दीन ने कहा कि पिछले 100 वर्षों से हिंदी फिल्म निर्माता एक ही जैसी फिल्में बना रहे हैं। अभिनेता ने कहा, "मुझे सच में निराशा होती है कि हम यह कहते हुए गर्व महसूस करते हैं कि हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है, लेकिन देखा जाए तो हम वैसी ही फिल्में बना रहे हैं। मैंने अब हिंदी फिल्में देखना बंद कर दी हैं। मुझे वे बिल्कुल पसंद नहीं हैं।" 
विज्ञापन

3 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत में अभिनेता ने आगे कहा कि दुनियाभर में रह रहे भारतीय लोग हिंदी फिल्मों को देखने इसलिए जाते हैं क्योंकि उन्हें घर से जुड़ाव महसूस होता है, लेकिन वे जल्द ही इस चीज से ऊब जाएंगे। नसीरुद्दीन ने कहा, "हर जगह हिंदुस्तानी खाना पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें दम होता है। हिंदी फिल्मों में क्या दम है? हां, उन्हें हर जगह देखा जा रहा है, लेकिन जल्द ही लोग इससे ऊब जाएंगे, क्योंकि इसमें कोई दम नहीं है।"

4 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता के मुताबिक समाज की वास्तविकता दिखाना गंभीर फिल्म निर्माताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "हिंदी सिनेमा के लिए उम्मीद तभी है जब हम फिल्मों को पैसा कमाने के जरिए के रूप में देखना छोड़ देंगे, लेकिन मुझे लगता है कि अब बहुत देर हो चुकी है। अब  इसका कोई समाधान नहीं है, क्योंकि जिन फिल्मों को हजारों लोग देखते हैं वो बनती रहेंगी और लोग बनाते रहेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता आगे कहा कि जो लोग गंभीर फिल्में बनाना चाहते हैं उनकी जिम्मेदारी है कि वे आज की वास्तविकता ऐसे तरीके से दिखाएं कि उनके लिए न तो फतवा जारी किया जाए और न ही ईडी उनके दरवाजे पर दस्तक दे।" उन्होंने कहा कि कई ईरानी फिल्म निर्माताओं ने अधिकारियों के जुल्म के बाद भी फिल्में बनाईं। साथ ही, उन्होंने भारतीय कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण का उदाहरण देते हुए कहा कि वे आपातकाल के दिनों में भी कार्टून बनाते रहे।
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का टाइटल बदला! जानें अब क्या है नाम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें