कंगुवा में बॉबी देओल
- फोटो : Social media
फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक फिल्म में बॉबी नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे, जिसका सामना आलिया और शरवरी करेंगी। सूत्र के मुताबिक फिल्म के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और बॉबी 2024 की दूसरी छमाही में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बॉबी इस फिल्म में एक खास लुक में पूरे स्वैग के साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।