बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल ने कहा कि जब उन्होंने यह शो देखा तो काफी अपसेट हो गए। अभिनेता का कहना है कि यह एक अच्छे किरदारों के साथ बढ़िया स्टोरी है, लेकिन निर्माताओं ने इस हिंदी रीमेक को उस अंदाज में नहीं बनाया, जिसमें बनाया जाना चाहिए था, इसलिए यह उन्हें कतई पसंद नहीं आई। बातचीत के दौरान बॉबी देओल से जब पूछा गया कि क्या कोई ऐसा स्टार है, जिसके साथ काम करना उन्हें पसंद नहीं? इस पर अभिनेता ने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा सुना डाला।